Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसम बदलने पर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी की सलाह:बलिया में तेज बुखार में पहले इमरजेंसी इलाज को प्राथमिकता दें

    11 hours ago

    1

    0

    बलिया में इन दिनों दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। इस बदलते मौसम के कारण लोग वायरल बीमारियों से परेशान हो रहे हैं। इन बीमारियों से बचाव और इलाज के बारे में बलिया के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक डा. एम.एस. फारूखी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। डा. फारूखी ने बताया कि जब दिन में गर्मी और शाम को हल्की ठंड होती है, तो वायरल बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए और ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए जो सर्दी-गर्मी को बढ़ाती हों। बुजुर्गों में सांस संबंधी बीमारियां होम्योपैथी में डल्कामारा जैसी दवाएं इस समस्या से बचा सकती हैं और अगर बीमारी हो जाए तो उसे जल्दी ठीक कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने पर बुजुर्गों में सांस संबंधी बीमारियां बढ़ जाती हैं। एलर्जिक कंडीशन और एलर्जिक राइनाइटिस जैसी समस्याएं भी अचानक बढ़ जाती हैं। होम्योपैथिक दवाओं के इस्तेमाल से इन बीमारियों को आने से रोका जा सकता है। जो लोग इनहेलर का इस्तेमाल करते हैं, उनकी एलर्जी भी काफी कम होती है और उनकी हालत में सुधार आता है। इससे सांस लेने में आराम मिलता है और परेशानी वाले दो महीने आसानी से गुजर जाते हैं। बच्चों को रात में तेज बुखार आने जैसी इमरजेंसी में डा. फारूखी ने कहा कि सबसे पहले उपलब्ध इमरजेंसी इलाज को प्राथमिकता दें, भले ही वह एलोपैथिक दवा हो। वायरल इन्फेक्शन से तेजी स्पंजिंग करें या पानी की पट्टी लगाएं। इसके बाद, वायरल इन्फेक्शन से तेजी से ठीक होने और रिकवरी के लिए होम्योपैथिक दवाएं ले सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि होम्योपैथिक दवाएं हर रोग पर कारगर हैं और रिकवरी में बहुत असरदार होती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1 लाख से ज्यादा घरों की बिजली रहेगी बंद:लखनऊ के कई इलाकों में 2-4 घंटे का शटडाउन
    Next Article
    बांदा कोडीन कांड में 3 मेडिकल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द:चौथी मेडिकल स्टोर से कोडीनयुक्त दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment