Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 'पुलिस की पाठशाला' आयोजित:साइबर अपराध और मिशन शक्ति पर दिए गए टिप्स, CO ने की सतर्क रहने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर डाइट प्रेक्षागृह में "पुलिस की पाठशाला" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में डाइट प्रशिक्षुओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मिशन शक्ति फेज-5 के महत्व पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090 के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग या महिला उत्पीड़न की स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से स्वयं जागरूक बनने और विद्यार्थियों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क करने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर चंद्रकांत मिश्रा ने सोशल मीडिया के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगाह किया कि बिना सत्यापन के किसी लिंक पर क्लिक करना या निजी जानकारी साझा करना गंभीर अपराध का कारण बन सकता है। महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह ने फेक कॉल्स के जरिए होने वाले "डिजिटल अरेस्ट" जैसे साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। महिला आरक्षी सोनिया शर्मा ने डॉट एपीके (APK) फाइल और संदिग्ध ई-चालान फाइल डाउनलोड न करने की सलाह दी। साइबर वॉलंटियर्स आलोक अवस्थी, समन आफरीन, डॉ. रूपेश और ग्राम प्रधान अमरेश ने अपरिचित व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर न जोड़ने और किसी भी परिस्थिति में ओटीपी साझा न करने की सख्त हिदायत दी। कार्यक्रम का संयोजन परिवार परामर्श केंद्र के सलाहकार मंडल प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव और वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक जागरूकता के माध्यम से ही साइबर अपराध मुक्त प्रदेश की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। डाइट प्राचार्या अमिता सिंह, प्रवक्ता शिल्पा, प्रशिक्षक शशांक चौहान, दिनेश और हर्ष ने ऐसे जनोपयोगी कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उपनिरीक्षक कंचन सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आरक्षी नासिर, सोनू चौहान, महिला आरक्षी ज्योति, स्वाती और सिमरन भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 1500 रुपए के लिए युवक की हत्या:पहले सिर पर मारा पत्थर फिर नाले में फेंका, आरोपी हिरासत में
    Next Article
    बेकनगंज में चायनीज मांझा बेचने वाला दुकानदार अरेस्ट:क्राइम ब्रांच टीम ने छापेमारी कर बरामद की 70 चरखी, पहले भी 3 जा चुके है जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment