Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकनगंज में चायनीज मांझा बेचने वाला दुकानदार अरेस्ट:क्राइम ब्रांच टीम ने छापेमारी कर बरामद की 70 चरखी, पहले भी 3 जा चुके है जेल

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को क्राइम ब्रांच टीम ने बेकनगंज से 70 चरखी चायनीज मांझा बरामद किया। चोरी–छिपे मांझा बेचने वाले आरिफ उर्फ शैफी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद शहर में यह चौथी गिरफ्तारी है, इससे पहले भी चायनीज मांझा बेचने पर दो दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम एंड हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम को बेकनगंज थानाक्षेत्र में चायनीज मांझा बिकने की सूचना मिल रही थी, जिस पर एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके की टीम ने हीरामन का पुरवा निवासी आरिफ उर्फ शैफी की दुकान में दबिश दी। जहां 70 चरखी चायनीज मांझा बरामद किया गया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपी दुकानदार के खिलाफ बेकनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। इससे पहले भी कानपुर में चायनीज मांझा बेचने पर दो एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 3 लोगों को जेल भेजा गया है। अब तक कुल 100 चरखी छापेमारी में बरामद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आरिफ से पूछताछ में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनसे उसने प्रतिबंधित मांझा खरीदा था। जल्द ही पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 'पुलिस की पाठशाला' आयोजित:साइबर अपराध और मिशन शक्ति पर दिए गए टिप्स, CO ने की सतर्क रहने की अपील
    Next Article
    खाद्य विभाग ने मिलावटी तेल, रंगीन कचरी जब्त की:10 नमूने जांच को भेजे, फिरोजाबाद में होली को लेकर चला अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment