Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    YouTuber का दर्दनाक अंत, Hyderabad में Breakup से टूटी लड़की, पंखे से लटककर दी जान

    3 hours from now

    1

    0

    21 साल की पार्ट-टाइम यूट्यूबर बोनू कोमाली ने आत्महत्या कर ली है। कोमाली मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली थीं और पिछले 11 महीनों से हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में अकेले रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं। वह यूट्यूब पर अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर किया करती थीं।पुलिस जांच में सामने आया है कि जान देने से ठीक पहले कोमाली का अपने बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने कुवैत में रह रही अपनी मां को आखिरी मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, 'आई लव यू मम्मी सो मच, छोटे भाई का ख्याल रखना।' जब मां के फोन करने पर भी कोमाली ने कॉल नहीं उठाया, तो उन्होंने एक दोस्त को घर भेजा। वहां दरवाजा तोड़ने पर कोमाली का शव पंखे से लटका मिला। इसे भी पढ़ें: Modi की यही तो खास बात है! Israel और Palestine दोनों से सर्वोच्च सम्मान पाने वाले चुनिंदा विश्व नेताओं में शुमार हुएशुरुआती जांच के अनुसार, कोमाली पिछले तीन साल से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ रिश्ते में थीं, जो खुद भी एक यूट्यूबर है। खबर है कि हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके कारण वह काफी तनाव में थीं।पुलिस को पता चला है कि कोमाली ने 6 महीने पहले भी जान देने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस फोन रिकॉर्ड्स और दोस्तों के बयानों के आधार पर मामले की पूरी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यायपालिका पर 'विवादास्पद' अध्याय: सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की किताब पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, केंद्र को फटकार
    Next Article
    'करप्शन इन ज्यूडीशियरी' वाली किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन:कहा- हार्ड कॉपी वापस लें, डिजिटल कॉपी हटाएं; NCERT डायरेक्टर और एजुकेशन सेक्रेटरी को नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment