Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी के खिलाफ गहरी साजिश हो रही है:जगदगुरु परमहंसचार्य बोले- संभल प्रकरण से जुड़ा डीके फाउंडेशन शंकराचार्य के साथ,इसकी जांच हो

    2 hours ago

    1

    0

    तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी शक्तियां स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही हैं। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संभल में हुए उपद्रव के दौरान मुस्लिम उपद्रवियों द्वारा प्रशासन पर हमला किया गया था। उस प्रकरण में इस्लामी संगठन डीके फाउंडेशन ने मुसलमानों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। उनका आरोप है कि वही संगठन अब स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के साथ मिलकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ षड्यंत्र रचने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, जो भी देश विरोधी ताकतें हैं, वे स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के साथ मिलकर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन और समाज से अपील करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सख्त लहजे में कहा कि जहां भी इस प्रकार की गतिविधियां सामने आएं, वहां सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना था कि यही एकमात्र रास्ता है जिससे देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को नाकाम किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेश और देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाद्य विभाग ने मिलावटी तेल, रंगीन कचरी जब्त की:10 नमूने जांच को भेजे, फिरोजाबाद में होली को लेकर चला अभियान
    Next Article
    गोरखपुर की डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.58 करोड़ हड़पे:ED का अफसर बनकर जालसाज बोले- मनी लांड्रिंग करती हैं...8 दिन बंधक बनी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment