Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य विभाग ने मिलावटी तेल, रंगीन कचरी जब्त की:10 नमूने जांच को भेजे, फिरोजाबाद में होली को लेकर चला अभियान

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिलेभर में अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान रंगीन कचरी और बड़ी मात्रा में तेल जब्त किया गया। विभाग ने तेल, कचरी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अचानक हुई इस छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडेय के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शहरी क्षेत्र के अलावा टूंडला और सिरसागंज में भी कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले नमन ट्रेडर्स के कचरी गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन प्रकार की रंगीन कचरी संदिग्ध पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, काफी मात्रा में सामान्य कचरी भी जब्त की गई। इसके बाद नौशहरा स्थित गणपति ट्रेडर्स से सरसों के तेल का नमूना लिया गया और लगभग 100 लीटर तेल जब्त किया गया। इसी तरह, टूंडला में राम ट्रेडर्स की दुकान से सूजी और बेसन के नमूने भी लिए गए। अधिकारियों के अनुसार, रमेश चंद्र, विनोद वर्मा और अनस अली के प्रतिष्ठानों से भी तेल के नमूने लिए गए हैं। इन प्रतिष्ठानों से करीब एक हजार लीटर तेल जब्त किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी को भी मिलावट की सूचना मिलती है, तो वे विभाग को सूचित करें। विभाग तत्काल जांच कर कार्रवाई करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकनगंज में चायनीज मांझा बेचने वाला दुकानदार अरेस्ट:क्राइम ब्रांच टीम ने छापेमारी कर बरामद की 70 चरखी, पहले भी 3 जा चुके है जेल
    Next Article
    सीएम योगी के खिलाफ गहरी साजिश हो रही है:जगदगुरु परमहंसचार्य बोले- संभल प्रकरण से जुड़ा डीके फाउंडेशन शंकराचार्य के साथ,इसकी जांच हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment