Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    11 फरवरी को कानपुर दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता:आम बजट पर करेंगे जनसंवाद, मीडिया और इनफ्लुएंसर्स से करेंगे बातचीत

    23 hours ago

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया 11 फरवरी को कानपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे प्रेस वार्ता के जरिए मीडिया को संबोधित करेंगे और सोशल मीडिया पर सक्रिय इनफ्लुएंसर्स से भी बातचीत करेंगे। आम बजट पर करेंगे जनसंवाद… भाजपा कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि गौरव भाटिया का यह दौरा बजट 2026–27 के बाद जनसंवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में वे केंद्र सरकार की नीतियों, बजट की प्रमुख बातों और देश-प्रदेश से जुड़े समसामयिक विषयों पर पार्टी का पक्ष स्पष्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ होने वाली बैठक में डिजिटल माध्यमों की भूमिका पर खास चर्चा होगी। बैठक में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि किस तरह सोशल मीडिया के जरिए जनता तक सही जानकारी पहुंचे और सकारात्मक माहौल बने। अनूप अवस्थी ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सशक्त माध्यम है। इनफ्लुएंसर्स के साथ संवाद से पार्टी की विचारधारा और योजनाएं अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत नगर पालिका के EO पर वित्तीय अनियमितता का आरोप:अध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक शिकायत पत्र सौंपा
    Next Article
    जालौन सीएम डैशबोर्ड, आईजीआरएस रैंकिंग में छठे स्थान पर:विकास कार्यों में प्रदेश में पहला स्थान, कोंच तहसील भी अव्वल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment