Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    111 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर शामली पहुंचे 20 शिवभक्त:हरियाणा के करनाल से निकले कांवड़िए, शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

    10 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के करनाल जिले के मंगलपुर गांव से 20 शिवभक्त रविवार को 111 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर शामली पहुंचे। विशाल तिरंगा कांवड़ देशभक्ति और शिवभक्ति के अनूठे संगम का संदेश देती नजर आई। इसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ जुटी रही और जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया गया। मंगलपुर निवासी टिंकू, कृष्ण, नीरज, वंश और रोहित ने बताया कि वे हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव की ओर जा रहे हैं। 15 अगस्त से पहले शहीदों की याद में यह यात्रा निकाली गई है। कांवड़ियों ने बताया कि यह उनकी दूसरी कांवड़ यात्रा है। इस बार उन्होंने कांवड़ को देशभक्ति के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया है। नशे से दूर रहने का युवाओं को संदेश शिवभक्तों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सिर्फ गंगाजल लाना और धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। इसके जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार को पूरी तरह खत्म करने का संदेश भी दिया जा रहा है। कांवड़ियों ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी जिम्मेदारियों को समझें तो देश तेजी से आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन समाज के लोगों को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। शामली से टिटौली पहुंचे कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर चली 111 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ रविवार को शामली पहुंची। रास्ते में कई जगह लोगों ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। शामली से होते हुए कांवड़िए टिटौली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद शाम को सभी शिवभक्त कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र विशाल तिरंगा कांवड़ को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ लगी रही। कांवड़ियों ने कहा कि उनकी यात्रा धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का माध्यम भी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी नौकरी के पीछे न भागें युवा:सुल्तानपुर में मंत्री धर्मवीर बोले- उद्योग-व्यवसाय से बनें आत्मनिर्भर
    Next Article
    एटा एएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया:सुरक्षा-यातायात व्यवस्था परखी, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment