Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा एएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया:सुरक्षा-यातायात व्यवस्था परखी, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

    10 hours ago

    1

    0

    एटा में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेताभ पाण्डेय ने रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के साथ थाना पिलुआ क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, एएसपी ने कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और चेतावनी व सांकेतिक सूचना बोर्डों की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों, शिविरों और भंडारों का भी निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। देखें, 3 तस्वीरें… एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तत्पर रहने को कहा। पाण्डेय ने संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है। फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा और कासगंज जैसे आसपास के जनपदों से कांवड़िये जल भरने के लिए कछला और सोरों जी गंगा घाट जाते हैं। जल भरकर वे अपने गंतव्य स्थानों पर लौटकर जल चढ़ाते हैं। इसी क्रम में कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया है और पुलिस सहायता केंद्रों का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा में कोई समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए एटा के कई मार्गों को डायवर्ट भी किया गया है। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात इंतजाम किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    111 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर शामली पहुंचे 20 शिवभक्त:हरियाणा के करनाल से निकले कांवड़िए, शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
    Next Article
    संभल हिंसा की न्यायिक जांच रिपोर्ट झूठी:आदित्य यादव बोले- सरकार बनने पर कराएंगे निष्पक्ष जांच, मौलाना रशीदी भाई-चारा बिगाड़ रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment