Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 हजार के इनामी समेत दो हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल:आरोपियों ने टीम पर की फायरिंग, बाइक, तमंचे और जिंदा गौवंश बरामद

    5 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी समेत दो हिस्ट्रीशीटरों को घायल हालत में गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों की पहचान रियावली नंगला गांव निवासी रिजवान पुत्र बाबू और रिहान पुत्र बाबू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10 बजे टीम टोडा नगला मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान चकरोड पर एक बाइक खड़ी दिखाई दी। पुलिसकर्मी बाइक की जांच के लिए आगे बढ़े तो वहां मौजूद दो लोगों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने बचकर संभाली मोर्चा, जवाबी फायरिंग में दोनों घायल पुलिस का कहना है कि आरोपियों की फायरिंग में टीम के जवान बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रिजवान पर 15 हजार का इनाम, कई गंभीर मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार रिजवान रतनपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गौवध, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रिजवान गाजियाबाद के भोजपुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दूसरा आरोपी रिहान भी पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। उसके खिलाफ गौवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में केस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। जिंदा गौवंश, गौकशी का सामान और चोरी की बाइक मिली पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण, दो तमंचे, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अब बरामद बाइक और हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 12 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान:8 सितंबर को GIC फतेहगंज में होगा आंगनवाड़ी सम्मान समारोह-2026, CM योगी होंगे मुख्य अतिथि
    Next Article
    जौनपुर में जलभराव से बढ़ा संक्रमण का खतरा:स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी, डायरिया-टाइफाइड जैसी बीमारियों की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment