Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 12 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान:8 सितंबर को GIC फतेहगंज में होगा आंगनवाड़ी सम्मान समारोह-2026, CM योगी होंगे मुख्य अतिथि

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में 8 सितंबर को आंगनवाड़ी सम्मान समारोह होगा। राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), फतेहगंज में सुबह 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और बाल विकास विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 6 जिलों से आएंगी 12 हजार कार्यकत्रियां समारोह में 6 जिलों से करीब 12 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं पहुंचेंगी। अम्बेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोण्डा से 2-2 हजार प्रतिभागियों के आने की योजना है। गणवेश और पहचान पत्र जरूरी कार्यक्रम में शामिल होने वाली कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को विभागीय गणवेश में आना होगा। साथ ही विभागीय पहचान पत्र भी साथ रखना अनिवार्य है। कार्यक्रम में उपस्थिति की व्यवस्था बाल विकास परियोजना अधिकारियों और मुख्य सेविकाओं की निगरानी में की जाएगी। बच्चों और महिलाओं के लिए करती हैं काम आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां गांवों और शहरों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती देखभाल से जुड़े काम करती हैं। महिलाओं और बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान को लेकर जीआईसी मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम दोपहर के आसपास निर्धारित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक बिजली पोल से टकराई, दो युवकों की मौत:मऊ में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, कई थानों की फोर्स तैनात
    Next Article
    15 हजार के इनामी समेत दो हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल:आरोपियों ने टीम पर की फायरिंग, बाइक, तमंचे और जिंदा गौवंश बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment