Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.5 करोड़ का लोन के नाम पर 19.37 लाख ठगे:हापुड़ में अस्पताल विस्तार के लिए फाइनेंस एजेंट ने खुद को बताया पार्टनर

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में अस्पताल के विस्तार के लिए 1.5 करोड़ रुपए का लोन दिलाने के नाम पर 19.37 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बुलंदशहर के हरचना गांव निवासी चंद्रप्रसाद शर्मा ने हापुड़ के एक फाइनेंस एजेंट और उसके साथी पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हापुड़ एसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत की। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। चंद्रप्रसाद शर्मा के अनुसार, जनवरी 2026 में एक व्यक्ति उनसे मिला था। उसने खुद को लोन और फाइनेंस एजेंट बताया और अस्पताल के विस्तार के लिए 1 से 1.5 करोड़ रुपए तक का लोन दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित का आरोप है कि लोन पास कराने और उसकी प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर आरोपी ने उनसे अलग-अलग समय पर रकम ली। कुल 19.37 लाख रुपए लेने के बाद भी उन्हें लोन नहीं मिला। फरवरी में हापुड़ ले जाकर दिखाया कार्यालय पीड़ित के मुताबिक फरवरी में आरोपी उन्हें हापुड़ लेकर आया और अपना कार्यालय दिखाया। इसके बाद लोन प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज भी ले लिए गए। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचा और उसे अपना पार्टनर बताया। इसके बाद भी लोन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर पीड़ित से रकम ली गई। 19.37 लाख लेने का आरोप चंद्रप्रसाद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों लोगों ने लोन दिलाने का भरोसा देकर उनसे कुल 19.37 लाख रुपए ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो लोन मिला और न ही रकम वापस की गई। इसके बाद पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। SP ने देहात पुलिस को जांच सौंपी एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत को कोतवाली देहात पुलिस के पास भेजा गया है। कोतवाली देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपों, लेनदेन और लोन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील
    Next Article
    मेरठ की भूसा मंडी में बिजली चोरी:32% तक पहुंचा लाइन लॉस, रेड जोन में फीडरों की भरमार; मेरठ साउथ सर्वाधिक प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment