Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली:डीआईओएस ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया, धरना स्थगित करने की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर डीआईओएस कार्यालय ने स्थिति साफ की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षक संघ के जिला मंत्री पुष्पेश मिश्रा को पत्र भेजकर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। डीआईओएस ने बताया कि कई मामलों में भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि बाकी समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा। एक सप्ताह में डीए एरियर की जांच पूरी होगी पत्र के मुताबिक, साल 2004-05 में नियुक्त होकर एनपीएस से जीपीएफ में शामिल हुए शिक्षकों के डीए एरियर की जांच चल रही है। डीआईओएस ने बताया कि यह जांच एक सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद एरियर की रकम शिक्षकों के खातों में भेजी जाएगी। शिक्षकों के अलग-अलग बकाया भुगतान को कार्यालय स्तर से मंजूरी दे दी गई है। बजट मिलते ही इनका भुगतान कर दिया जाएगा। मार्च से अगस्त तक की एनपीएस कटौती के बिल तैयार मार्च से अगस्त 2026 तक की एनपीएस कटौती के बिल भी तैयार कर लिए गए हैं। सितंबर का वेतन बिल पास होने के बाद इन बिलों को सरकारी खजाने में भेजा जाएगा। मूल्यांकन-2026 की धनराशि का भुगतान भी कार्यालय स्तर से कर दिया गया है। जिन शिक्षकों के खातों में गलत खाता संख्या के कारण पैसा वापस आ गया है, उनके भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। 8 स्कूलों का नाम कैशलेस योजना के पोर्टल पर नहीं मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के पोर्टल पर पांच अशासकीय माध्यमिक और तीन संस्कृत विद्यालयों के नाम नहीं दिख रहे हैं। इस समस्या को लेकर शिक्षा निदेशक कार्यालय को पत्र भेजा गया है। डीआईओएस ने शिक्षक संघ को भरोसा दिया है कि बाकी समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने शिक्षक संघ से 24 सितंबर को प्रस्तावित धरना स्थगित करने का अनुरोध किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोसी-नदी में डूबे युवक का 42 घंटे बाद मिला शव:घटनास्थल से 3 किमी दूर भजनपुरी गांव के पास मिला शव; पीएसी की टीम ने नाव से चलाया सर्च ऑपरेशन
    Next Article
    1.5 करोड़ का लोन के नाम पर 19.37 लाख ठगे:हापुड़ में अस्पताल विस्तार के लिए फाइनेंस एजेंट ने खुद को बताया पार्टनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment