Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 साल बाद कप्तान खान फिर कप्तान सिंह ठाकुर बने:पत्नी और तीन बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपनाया, डीएम को प्रार्थना पत्र दिया

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस के गढ़ी जैनी निवासी कप्तान सिंह ने अपनी मुस्लिम पत्नी मुस्कान और तीन बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया है। उन्होंने संभल के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से पत्नी के साथ दोबारा विवाह किया। धर्म परिवर्तन के बाद कप्तान खान का नाम कप्तान सिंह और उनकी पत्नी का नाम मुस्कान देवी रखा गया है। प्यार के लिए 15 साल पहले अपनाया था मुस्लिम धर्म कप्तान सिंह के अनुसार, वर्ष 2010 में पश्चिम बंगाल में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात मुर्शिदाबाद निवासी मुस्लिम युवती मुस्कान से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि मुस्कान के परिवार ने मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद ही शादी की अनुमति दी थी। इसके बाद वर्ष 2011 में उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया और अपना नाम कप्तान खान रख लिया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। तीन बच्चों के नाम आधार कार्ड में भी दर्ज कप्तान सिंह और मुस्कान के तीन बच्चे हैं। उनके नाम मोहम्मद सुहैल खान, रेहान खान और सुनैना खान हैं। कप्तान के अनुसार, बच्चों के आधार कार्ड में भी यही नाम दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद उनके परिवार ने उन्हें और उनकी पत्नी को स्वीकार नहीं किया। परिवार की ओर से हिंदू धर्म अपनाने के बाद ही संबंध रखने की बात कही गई थी। इसी वजह से वह लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहे। मजदूरी के दौरान ठेकेदार से विवाद का दावा कप्तान सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आने के बाद वह करीब आठ साल से संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के आढौल गांव निवासी ठेकेदार अजमत के पास मजदूरी कर रहे थे। कुछ महीने पहले उन्होंने ठेकेदार से अपनी जमा रकम मांगी तो विवाद हो गया। आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें धमकाया। कप्तान का कहना है कि इस मामले में उन्हें किसी का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने हयातनगर थाने में शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने का मन बनाया और पत्नी मुस्कान से बात की। पत्नी की सहमति के बाद उन्होंने घर वापसी का फैसला लिया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर दी जानकारी अधिवक्ता रविशंकर ने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कप्तान सिंह ने पत्नी और बच्चों के साथ धर्म परिवर्तन की जानकारी दी है। धर्म परिवर्तन के बाद कप्तान खान का नाम कप्तान सिंह, पत्नी मुस्कान का नाम मुस्कान देवी, बड़े बेटे मोहम्मद सुहैल खान का नाम कुणाल सिंह और छोटे बेटे रेहान खान का नाम विवेक सिंह रखा गया है। बेटी सुनैना खान का नाम सुनैना ही रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पहुंचे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय प्रभारी:शंकर लाल लोधी बोले- क्षेत्र की सभी 52 सीटें जीतकर रिकार्ड ध्वस्त करेंगे, नौबस्ता कार्यालय में BJP कार्यकर्ता आपस में भिड़े
    Next Article
    हरदोई में किसान की समस्याओं पर CDO सख्त:जर्जर बिजली तार, नहर का पानी और मुआवजे पर एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment