Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पहुंचे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय प्रभारी:शंकर लाल लोधी बोले- क्षेत्र की सभी 52 सीटें जीतकर रिकार्ड ध्वस्त करेंगे, नौबस्ता कार्यालय में BJP कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी पहली बार बुधवार को दोपहर 1:40 बजे कानपुर पहुंचे। जाजमऊ गंगा पुल पर कानपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं नौबस्ता स्थित कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मामले के लिए जांच कमेटी गठित की गई है। शंकर लाल ने कार्यकर्ताओं के स्वागत पर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कानपुर में पहलीबार आया हूं, ऐसा स्वागत कार्यकर्ताृओं ने किया है, इसके लिए मैं एक-एक कार्यकर्ता को प्रणाम करता हूं। प्रभारी बनने के बाद मेरी जिम्मेदारी है कि क्षेत्र की सभी 52 सीटें जीतकर पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करना है। इस दौरान जाजमऊ पर कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर ने पष्पगुच्छ देकर क्षेत्रीय प्रभारी का स्वागत किया। जाजमऊ गंगा पुल से नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय तक 10 स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। दक्षिण कानपुर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने माला पहनाकर क्षेत्रीय प्रभारी का स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर शंकर लाल लोधी का स्वागत किया। इसके बाद वे क्षेत्रीय कार्यालय की ओर रवाना हुए। रामादेवी चौराहे पर उत्तर कानपुर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित उनका स्वागत किया यहां उन्हें विशाल पुष्पमाला पहनाई गई। रामादेवी से आगे नौबस्ता की ओर बढ़ने पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय में प्रभारी के पहुंचने के बाद स्वागत हाल में कार्यकर्ताओं के बीच आपस में हल्ला शुरू हो गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को कुछ लोगों ने हटाया। जानकारी मिली की कुर्सी में बैठने को लेकर दो कार्यकर्ताओं में विवाद होने को बाद हाथा पाई शुरू हो गई। कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ता पर मारपीट का आरोप लगाया है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा जो भी कार्यालय में हुआ है उसके लिए एक कमेटी बना दी गई है। पांच लोग इस कमेटी में है। जिसमें उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण के जिलाध्यक्ष और दो क्षेत्रिय पदाधिकारी रहेंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय प्रभारी नौबस्ता स्थित कार्यालय में दोपहर 2.30 बजे पहुंच गए। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि कानपुर में ऐसा स्वागत हुआ है तो इससे पता चलता है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता खरा सोना है। प्रभारी बनने के बाद मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम क्षेत्र की सभी 52 सीट जीतकर पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर देंगे। कार्यकर्ताओं को इसी उत्साह के साथ पार्टी के साथ काम करना है। कानपुर के क्षेत्रीय मुख्यालय में शंकर लाल लोधी क्षेत्र के नौ जिलों कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात, फतेहपुर, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और कन्नौज के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू कर दी है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को और मजबूत करने को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रभारी के प्रथम आगमन को लेकर सभी जिलों के कार्यकर्ताओं पहुंचे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- BRD अस्पताल में महीनेभर से अल्ट्रासाउंड जांच ठप:बिना जांच लौटाए जाने से भड़के मरीज, जमकर हुआ हंगामा
    Next Article
    15 साल बाद कप्तान खान फिर कप्तान सिंह ठाकुर बने:पत्नी और तीन बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपनाया, डीएम को प्रार्थना पत्र दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment