Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 साल बाद कोलकाता वापसी पर बोलीं तसलीमा-यह घर वापसी:खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं, एक अगस्त को CM के साथ कार्यक्रम

    6 hours ago

    1

    0

    निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता लौटी हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अपने देश लौटने जैसा है। उन्होंने कहा कि वह खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हैं। तस्लीमा 1 अगस्त को एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी और लेखक शीर्षेंदु मुखोपाध्याय भी शामिल होंगे। 2007 में छोड़ना पड़ा था कोलकाता तस्लीमा 2007 के बाद पहली बार कोलकाता में सार्वजनिक रूप से दिखाई देंगी। साल 2003 में उनकी किताब 'द्विखंडित' पर पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। उन पर मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप था। इसके बाद 2007 में विरोध प्रदर्शनों के कारण उन्हें कोलकाता छोड़ना पड़ा। यहां वे बांग्लादेश से भागने के बाद रह रही थीं। बंगाल मेरे दिल में कभी नहीं बंटा न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में तस्लीमा ने कहा कि कोलकाता सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि अपनापन महसूस कराने वाला शहर है। उन्होंने कहा, 'मेरे दिल में बंगाल कभी किसी सीमा या कटीले तारों से नहीं बंटा। पूर्वी बंगाल के दरवाजे मेरे लिए बंद हैं, इसलिए फिलहाल बंगाल का यह हिस्सा ही मेरा घर है।' लेखक की आजादी के लिए संघर्ष तस्लीमा ने अपनी वापसी को एक लेखक की अभिव्यक्ति की आजादी के संघर्ष से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा, '19 साल बाद कोलकाता में सार्वजनिक रूप से बोलना अवास्तविक लगता है। यह उस आवाज की वापसी है जिसे कट्टरपंथियों ने दबाने की कोशिश की थी। मेरी मौजूदगी यह साबित करेगी कि फतवे और धमकियां लेखक को कुछ समय के लिए निर्वासित कर सकती हैं, लेकिन उसके विचारों को मिटा नहीं सकतीं।' लेखिका ने अपनी यात्रा को संभव बनाने के लिए आयोजकों और सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार का आभार जताया। तकनीक से बढ़ीं चुनौतियां तस्लीमा ने कहा कि तकनीक ने लेखकों को बोलने के नए मौके दिए हैं, लेकिन इससे डराने-धमकाने के नए तरीके भी पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष सोच और धार्मिक आलोचना के लिए जगह खतरनाक रूप से कम हो गई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में धार्मिक कट्टरपंथ ने नई राजनीतिक ताकत और प्रचार के तरीके अपना लिए हैं। युवाओं से की सवाल पूछने की अपील तस्लीमा ने युवा पाठकों और लेखकों से स्थापित विचारों पर सवाल उठाने और बौद्धिक स्वतंत्रता की रक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'मेरा संदेश है कि हर चीज पर सवाल उठाएं। धर्म, परंपरा, सत्ता और राजनीति पर सवाल करें। किसी और के पूर्वाग्रहों को अपनी धारणा न बनाएं।' उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दौरा एक बार की घटना बनकर नहीं रहेगा और वह जब चाहें कोलकाता लौट सकेंगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट बोला-पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं:दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हथियारों का रिकॉर्ड रखे नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में बैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए। वहीं कोर्ट ने केंद्र से कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तैनात RAF के हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 राज्यों में उपचुनाव- MP के दतिया में 32.53% वोटिंग:सुबह 11 बजे तक गुजरात के मंजलपुर में 14.27% और बांकीपुर में 11.5% मतदान हुआ
    Next Article
    पंजाब- पत्नी की हत्या कर गड्ढे में दफनाया:मारने से पहले साथ में रील बनाई, गाना लगाया-याद तेरी बण गई सजणा वे साडे सीने च नासूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment