Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी में एम.ए. (एजुकेशन) एवं बी.ए. ऑनर्स (एजुकेशन) पाठ्यक्रमों में स्पॉट प्रवेश प्रारम्भ

    3 hours from now

    2

    0

    नई दिल्ली, 24 जुलाई, 2026। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एम.ए. (एजुकेशन) तथा बी.ए. (एजुकेशन) पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना एवं प्रवेश कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है।रजिस्ट्रार डॉ. संजीव राय ने बताया कि स्पॉट प्रवेश का उद्देश्य योग्य अभ्यर्थियों को उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर प्रदान करना है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत ऐसे सीयूईटी (CUET) उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन नहीं करा सके थे, वे भी अब नॉन-सीयूईटी अभ्यर्थियों के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। स्पॉट प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से प्रारम्भ होकर 23 अगस्त 2026 तक संचालित रहेगी।एडमिशन कमिटी की अध्यक्षा डॉ  सरोज मलिक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह प्रक्रिया आरंभ करने से पूर्व वेबसाइट https://detu.delhi.gov.in  अवश्य विजिट करें और आवेदन करने से पूर्व पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करें।दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी शिक्षक शिक्षा एवं शैक्षिक अनुसंधान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को समकालीन शैक्षिक चुनौतियों के अनुरूप ज्ञान, कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता से सशक्त बनाना है। विश्वविद्यालय का परिसर जी.टी.बी. नगर मेट्रो स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय तक पहुँचना अत्यंत सुविधाजनक है।अधिक जानकारी, प्रवेश अधिसूचना तथा ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Priyanka Gandhi की 'गोमूत्र एक्सपर्ट' टिप्पणी पर 215 Academics का फूटा गुस्सा, IIT Madras Director के बचाव में उतरे
    Next Article
    Bankipur उपचुनाव: BJP और Prashant Kishor के लिए प्रतिष्ठा का 'महामुकाबला', कौन जीतेगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment