Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीआरडी मेडिकल कॉलेज में फेको मशीन शुरू:मोतियाबिंद के मरीजों को आधुनिक इलाज, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आंखों के मरीजों को अब और बेहतर इलाज मिल सकेगा। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) ने अपने सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत नेत्र रोग विभाग को 70.31 लाख रुपये की अत्याधुनिक फेको मशीन दी है। गुरुवार को HURL के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती ने मशीन का लोकार्पण किया। इससे मोतियाबिंद समेत आंखों की जटिल सर्जरी पहले से ज्यादा सुरक्षित और सटीक तरीके से हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान सिर्फ नेत्र स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मातृ स्वास्थ्य पर भी जोर दिया गया। 20 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और उन्हें पोषण किट वितरित की गई। HURL ने कहा कि कंपनी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम करती रहेगी। पूर्वांचल के मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज HLFPPT के सहयोग से संचालित 'सेहत साथी–नई दृष्टि एवं स्वस्थ मातृत्व' प्रोजेक्ट के तहत यह फेको मशीन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में लगाई गई है। मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर के साथ पूर्वांचल के कई जिलों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। अब उन्हें आधुनिक तकनीक से सर्जरी की सुविधा यहीं मिल सकेगी। मोतियाबिंद की सर्जरी होगी ज्यादा सुरक्षित फेको मशीन का इस्तेमाल मुख्य रूप से मोतियाबिंद के ऑपरेशन में किया जाता है। HURL के मुताबिक, नई मशीन से मोतियाबिंद के अलावा आंखों की अन्य जटिल सर्जरी भी अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इससे नेत्र रोग विभाग की उपचार क्षमता और मजबूत होगी। 20 गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष आयोजन किया गया। 20 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट वितरित की गई। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना है। 'स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना प्राथमिकता' HURL के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती ने कहा कि कंपनी की जिम्मेदारी सिर्फ औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है। समाज के समग्र विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 'सेहत साथी' प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में HURL गोरखपुर के बिजनेस यूनिट हेड अखिलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष (सीएसआर) चमन जग्गी, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) संत सिंह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. राम कुमार, डॉ. पंकज सोनी समेत HURL के वरिष्ठ अधिकारी, HLFPPT की टीम, डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस स्टेशन कमर्शियल गतिविधियों की जगह बन गए- हाईकोर्ट:कहा- ट्रांसपोर्ट बिजनेस कांस्टेबल पर क्या एक्शन, अफसरों पर कार्रवाई करें
    Next Article
    गोरखपुर के सेंट पॉल्स स्कूल पहुंचे डॉ. चिनु क्वात्रा:छात्रों को दी मास्टरक्लास, बोले- समस्या बताएं तो समाधान भी लेकर आएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment