Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हुंडई की नई इलेक्ट्रिक MPV 'नीरा ईवी' का कॉन्सेप्ट रिवील:7-सीटर कार 39 मिनट में 0-80% चार्ज होगी, फुल चार्ज पर 490km रेंज का दावा

    6 hours ago

    1

    0

    साउथ कोरियन कंपनी हुंडई ने इंडोनेशिया ऑटो शो 'GIIAS-2026' में अपने नई इलेक्ट्रिक MPV नीरा का कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील कर दिया है। कार में सबसे खास इसकी 490km तक की रेंज, 7-सीटर सीटिंग कैपेसिटी और 100kW DC फास्ट चार्जर की मदद से महज 39 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज होने की क्षमता है। यह नया कॉन्सेप्ट मॉडल किआ कैरेंस क्लेविस EV का ही रीबैज्ड वर्जन है, जिसे भारत में जुलाई 2025 से बेचा जा रहा है। किआ-हुंडई दोनों ही हुंडई मोटर ग्रुप का हिस्सा हैं। 20 से 26 लाख रुपए के बीच हो सकती है कीमत हुंडई नीरा कॉन्सेप्ट को सबसे पहले इंडोनेशियाई मार्केट के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने अपने 2025 इनवेस्टर डे पर पुष्टि की थी कि वह दशक के अंत यानी 2030 तक भारत में एक नई फैमिली MPV पेश करेगी। भारत में पहले से बिक रही किआ कैरेंस EV के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने से इसे जल्दी लाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत और बुकिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन किआ कैरेंस EV के सेगमेंट को देखते हुए भारत में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 20 से 26 लाख रुपए के बीच हो सकती है। एक्सटीरियर: कनेक्टेड फ्रंट LED DRL's और नए अलॉय व्हील्स इंटीरियर: 12.3-इंच की इंटीग्रेटेड स्क्रीन्स केबिन के अंदर का लेआउट भी किआ कैरेंस EV जैसा ही है, बस कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। परफॉर्मेंस: 490km की ड्राइविंग रेंज और 100kW DC फास्ट चार्जर कंपनी ने पावरट्रेन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें किआ कैरेंस EV वाले ही बैटरी पैक मिलने की पूरी संभावना है। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम इलेक्ट्रिक MPV में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल हैं। कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, हिल-स्टार्ट असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gen-Z प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुआ एप बिना इंटरनेट इंस्टॉल होगा:ब्लूटूथ के जरिए मैसेज भेजता है बिटचैट, सरकार ने प्ले स्टोर से हटाने को कहा था
    Next Article
    मुहर्रम, मजहबी झंडा और कांवड़ यात्रा... नेपाल के छह शहरों तक ऐसे फैली सांप्रदायिक हिंसा

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment