Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनकपुरी महोत्सव में दिखेगी अयोध्या धाम की झलक:16 हजार वर्गमीटर में बनेगा जनक महल, धार्मिक शिल्प और मूर्तिकला से सजेगा आयोजन स्थल

    3 hours ago

    2

    0

    जनकपुरी महोत्सव-2026 को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार आयोजन स्थल को अयोध्या धाम की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। मुख्य मंच तक जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर भव्य गलियारे, धार्मिक शिल्प और आकर्षक सजावट की तैयारी की जाएगी। वहीं आयोजन स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर समिति ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को ज्ञापन भी सौंपा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार राजू यादव ने बताया कि कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट के पास करीब 16 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विशाल जनक महल बनाया जाएगा। इसके मुख्य मंच तक जाने वाले मार्ग को अयोध्या धाम के वर्तमान स्वरूप की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। मार्ग के दोनों ओर आकर्षक गलियारे और धार्मिक मूर्तिकला स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव हो सके। समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सड़क निर्माण और मरम्मत, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा। समिति का कहना है कि इन कार्यों से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। राजीव कुमार 'राजू' यादव ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। वर्ष 2026 के आयोजन को यादगार बनाने के लिए समिति लगातार तैयारियों में जुटी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक के सहयोग से विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला, निमित्त पोरवाल, सुमन पोरवाल, नीरज मिश्रा, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, सोनू गिरी, अनिल दीक्षित, अरुण अग्रवाल और राजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय पर नित्य की तरह महाआरती हुई। गुरुवार की महाआरती नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट परिवार की ओर से कराई गई। हनुमत धाम लंगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरुद्वारा ने आरती संपन्न कराई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर जनकपुरी महोत्सव की सफलता और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP नेता की मॉडल बेटी बोलीं-जोशी को शिक्षामंत्री बनाना मजाक:यूपी में पिता विधायक रहे; CJP प्रोटेस्ट में छेड़खानी का आरोप लगाया था
    Next Article
    सावन में श्रीकोटेश्वर-श्रीकृष्णेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक:वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजे शिवालय, आचार्य ने कराया रुद्र अस्ढाई पाठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment