Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BRICS में भारत का मास्टरप्लान, पड़ोसी देश बांग्लादेश PM को मिला खास न्योता!

    2 hours from now

    2

    0

    भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को नई रफ्तार देने की कोशिशों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई। भारत में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरी सेशन में शामिल होने का आधिकारिक न्योता भेजा है। यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई जब भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। ढाका में भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने 29 जुलाई को बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान और विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम से मुलाकात की। यह बांग्लादेश में कार्यभार संभालने के बाद उनकी पहली आधिकारिक मुलाकात थी। बैठक के बाद दिनेश त्रिवेदी ने साफ कहा कि भारत बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा का फैसला पूरी तरह उनका विशेषाधिकार है। लेकिन भारत को उम्मीद है कि वह इस निमंत्रण को स्वीकार करेंगे और नई दिल्ली आएंगे। इसे भी पढ़ें: असम में घुसपैठ रोधी अभियान के तहत 18 विदेशी नागरिकों को भारत प्रवेश से रोका गया: हिमंत विश्व शर्माउधर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भी पुष्टि की कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भेजा गया निमंत्रण मिल चुका है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है और अब वहीं से इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि बांग्लादेश इस समय ब्रिमस्टक का अध्यक्ष है। इसलिए ब्रिक्स के आउटरीच सेशन में उसकी मौजूदगी अहम मानी जा रही है। खास बात यह है कि 2027 में ब्रिमस्टक अपने 30 साल पूरे करेगा और उस शिखर सम्मेलन की मेजबानी बांग्लादेश की राजधानी ढाका करेगा। हालांकि निमंत्रण मिलने के साथ ही बांग्लादेश की ओर से यह भी कहा गया कि भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में कुछ अड़चनें हैं जिन्हें बातचीत के जरिए दूर करने की जरूरत है। इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण, विदेश मंत्री ने कहा- सरकार कर रही विचारविदेश मंत्री खलील उर रहमान ने कहा कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दे हैं और दोनों पक्ष उन समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनका कहना था कि इन मसलों को सुलझाना जरूरी है ताकि रिश्ते और मजबूत हो सके। वहीं भारत की ओर से साफ संदेश दिया गया कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखकर साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहता है। भारतीय उच्च आयोग ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी हितों और लोगों से जुड़े सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं बांग्लादेश के अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई दूसरे देशों से भी विदेश यात्रा का निमंत्रण मिला है।इसे भी पढ़ें: Afghanistan Series में बदलाव कर India vs Bangladesh दौरे की तैयारी, BCCI जल्द मांगेगा मंजूरीउन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए भी न्यूयॉर्क जाना है। इसलिए सरकार सभी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर एक साथ प्रचार कर रही है और उसी के बाद यात्रा कार्यक्रम तय किया जाएगा। बात करें ब्रिक्स की तो इस बार 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और सऊदी अरब शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Violence Update: नेपाल के सीमावर्ती जिलों में भड़की हिंसा, एक की मौत और 3 जिलों में Curfew लागू
    Next Article
    क्या है जुलजनाहा? जिसके दम पर अमेरिका को जहां-तहां फोड़ रहा ईरान?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment