Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड संग सुसाइड किया:कानपुर में 1 साल से लिवइन में थे दोनों, मरने के बाद भी लिपटे मिले; परिजन बोले- मर्डर हुआ

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में 2 बच्चों की मां ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सुसाइड कर लिया। मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों ट्रेन के आगे लेग गए। मरने के बाद भी दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटे मिले। महिला अपनी दोनों बेटियों को ससुराल में छोड़ कर एक साल से प्रेमी के संग रह रही थी। गुरुवार सुबह 10 बजे मृतक प्रेमी के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने महिला के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना घाटमपुर रेवले स्टेशन के पास की है। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… पानीपत में हुई थी सुमित और ज्योति की मुलाकात रेऊना थानाक्षेत्र के गौरा गांव निवासी रोहित कुमार पेशे से किसान हैं। उनके परिवार में पत्नी राजलक्ष्मी तीन बेटे ब्रह्मप्रकाश, शिव प्रकाश व सुमित उर्फ उदय प्रकाश (26) व तीन बेटियां हैं। ब्रह्म प्रकाश गुजैनी में किराए के मकान में परिवार संग रहकर मजदूरी करता है। दूसरे नंबर का बेटा शिव प्रकाश दिल्ली में मजदूरी करता है। सबसे छोटा बेटा सुमित गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। पिता रोहत ने बताया कि एक साल पहले सुमित पानीपत में काम करने गया था। वहां उसकी मुलाकात बारा दौलतपुर रहने वाले छोटे से हुई थी। इस दौरान सुमित के प्रेम संबंध छोटे की पत्नी ज्योति से हो गए थे। इसके बाद ज्योति अपनी दो बेटियों को छोड़कर सुमित के साथ गांव आ गई थी। दोनों एक साल से घर से अलग एक साथ रह रहे थे। रोहित ने बताया कि पिछले साल अगस्त माह में सुमित का पति छोटे घर आया था। उसने अपनी पत्नी से साथ चलने को कहा तो दोनों पक्षों में हंगामा हो गया था। मामला रेऊना थाने पहुंचा। वहां ज्योति ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया था। उसके बाद से दोनों बारा दौलतपुर में किराए के कमरे में साथ रह रहे थे। चित्रकूट एक्सप्रेस गुजरने के बाद दोनों का शव मिला मंगलवार देर रात सुमित और ज्योति के शव कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर घाटमपुर स्टेशन के करीब पड़े मिले। स्टेशन मास्टर सुधीर सक्सेना ने बताया कि रात 8 बजे चित्रकूट एक्सप्रेस गुजरी थी। उसके कुछ देर बाद दोनों का शव पड़ा मिला। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने यह जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने दोनों को शवों को बुधवार को पोस्टमार्टम भिजवाया था, परिजनों के न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। गुरुवार को मृतक सुमित के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, लेकिन ज्योति के घर से कोई नहीं आया। परिवार ने ज्योति को बहू का माना पोस्टमार्टम हाउस में गुरुवार को सुमित के तो परिजन आ गए, लेकिन ज्योति के घर से कोई नहीं आया। भाई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि उन्होंने ज्योति के घरवालों को फोन किया तो उसके परिवार वालों ने उसकी शक्ल देखने से भी इंकार कर दिया। उन्हें धमकाया भी, कि शव लेकर गांव आओं तब तुम्हें देखेंगे। इधर कागजी कार्रवाई में देर होने पर परिवार ने ज्योति को बहू मानते हुए उसके पंचायतनामे में पति की जगह पर सुमित का नाम दर्ज कराया। परिजनों ने कहा कि वह बेटे सुमित के साथ ज्योति का अंतिम संस्कार भी पूरे विधि-विधान से करेंगे। घर से जेवर व अनाज ले गई थी ज्योति मृतक सुमित की मां राजलक्ष्मी ने बताया कि मोहर्रम के दिन ज्योति घर आई थी, उस दौरान घर पर वह अकेली थीं। ज्योति ने जबरन बक्से का ताला तोड़ उसकी तोड़ियां और 8 हजार रुपए ले लिए। विरोध करने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। इतना ही नहीं घर में रखा अनाज भी ज्योति अपने साथ ले गई थी। पिता रोहित ने बताया कि हम लोगों ने उसे बहू मान लिया था, अगर वो हमसे मांग कर ले जाती तो भी हम खुशी–खुशी उसे सब दे देते। भाई बोला–सुसाइड नहीं मर्डर है मृतक के भाई ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि ज्योति के बहनोई ने गांव के एक युवक के साथ मिलकर मोहर्रम के दिन घरवालों को धमकाया था। बताया कि इसके बाद घटना के दिन यानी मंगलवार की दोपहर इन्हीं लोगों ने बाजार में सुमित को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। भाई ब्रह्मप्रकाश का आरोप है कि ज्योति के बहनोई व अन्य लोगों ने सुमित व ज्योति की हत्या की और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पिता रोहित कुमार ने बताया कि गांव में आने के बाद सुमित, ज्योति के साथ ससुराल भी रहने के लिए गया था, जहां दोनों 8 दिनों तक साथ रहे थे। जहां ज्योति का बहनोई भी आया था, जिस पर सुमित से उसका विवाद भी हुआ था। झगड़े के दौरान ज्योति के बहनोई ने उसे धमकाया भी था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- मंगलवार देर रात प्रेमी युगल के ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने की जानकारी आई थी। परिजनों की ओर से हत्या के आरोप की जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा पार्षद के पति के गुर्गों ने ट्रांसपोर्टर को पीटा:गर्भवती पत्नी को मारी लात, अबॉर्शन हुआ; मुकदमा वापस न लेने पर पिटाई का आरोप
    Next Article
    चौथे दिन धंसे नाले का निरीक्षण करने पहुंचीं मेयर:पहली बारिश के बाद बाकरगंज और लक्ष्मीपुरवा में धंसा था डॉट नाला, पब्लिक बेहाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment