Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौथे दिन धंसे नाले का निरीक्षण करने पहुंचीं मेयर:पहली बारिश के बाद बाकरगंज और लक्ष्मीपुरवा में धंसा था डॉट नाला, पब्लिक बेहाल

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में पहली बारिश के बाद ही सड़के और नाले धंसने का सिलसिला जारी हो चुका है। इसका निरीक्षण करने के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे महापौर प्रमिला पांडेय निकलीं। लक्ष्मीपुरवा और बाकरगंज में धंसे नाले का महापौर प्रमिला पांडेय ने टीम के साथ निरीक्षण किया। लक्ष्मीपुरवा में डॉट नाले के लिए ट्रंक लाइन डालने के लिए मकान नहीं तोड़ने का आदेश दिया,, कहा कि मकानों ने नीचे से इस लाइन को बिछाया जाए। इसी तरह बाकरगंज में भी धंसे नाले के आसपास अतिक्रमण हटाकर मरम्मत करने का आदेश दिया। लक्ष्मीपुरवा में अब नाले की मरम्मत को नहीं गिराए जाएंगे मकान कानपुर में पहली बारिश के बाद ही शहर के शहर बेहाल हो गया है। पूरे शहर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर सड़कें धंस गई हैं। मेयर गुरुवार दोपहर को चीफ इंजीनियर सैय्यद फरीद अख्तर जैदी के साथ ही नगर निगम के अफसरों के साथ दो जगह निरीक्षण किया। महापौर प्रमिला पांडेय ने पहले वार्ड-1 लक्ष्मीपुरवा में डॉट नाला ध्वस्त होने का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद विकास साहू भी मौजूद रहे। महापौर ने बताया कि डॉट नाले की मरम्मत के क्रम में ट्रंक लाइन डाले जाने लिए कुछ मकानों को गिराये जाने की स्थिति बन रही थी, लेकिन उन्होंने मकान के नीचे से ट्रंक लाइन डालने का आदेश दिया। ट्रंक लाइन को मकान के नीचे से डालने के कारण मकानों को लिया गया है, जिससे डॉट नाले का काम जल्द पूरा किया जा सके। इसके बाद महापौर ने बाकरगंज में धंसे नाले का निरीक्षण किया। वहां मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि चार दिन पहले नाला धंसा था, धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर निगम की टीम ने अभी तक मरम्मत का काम नहीं शुरू किया है। महापौर ने अवैध अतिक्रमण हटाकर नाले की मरम्मत कराये जाने का आदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड संग सुसाइड किया:कानपुर में 1 साल से लिवइन में थे दोनों, मरने के बाद भी लिपटे मिले; परिजन बोले- मर्डर हुआ
    Next Article
    ' IAS बनो या अध्यापक, सबसे पहले एक्सपर्ट मां बनो':कानपुर में गवर्नर ने कहा-ससुराल में यूट्यूब से देखकर डिश बनाना सही नहीं, टॉपर को मेडल बांटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment