Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 दिन तलवार में धार लगाई, फिर ठेकेदार को काटा:गोरखपुर में आरोपियों के घर ताला पड़ा; पुलिस कर रही जर्मन शेफर्ड और गाय की देखभाल

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी की 8 अगस्त को तलवार और बांके से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपियों का घर अहिरौला में ठेकेदार के घर से 500 मीटर दूर है। 8 आरोपी गिरफ्तार हैं, सभी आरोपियों के घर पर ताला बंद है। सुरक्षा के लिहाज से उनके घर पर पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपियों के घर पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता और एक गाय घटना के बाद से ही भूखी-प्यासी बंधी है। पांच दिन से कुत्ता और गाय को पुलिसवाले खाना खिला रहे हैं। यह एक दिन की लड़ाई का नतीजा नहीं, बल्कि साल 2024 में हुई आदेश चौधरी हत्याकांड का बदला था। जिसे ठेकेदार के चचेरे भाइयों ने मिलकर अंजाम दिया था। इसी रंजिश में आदेश चौधरी परिवार के नाबालिग 12वीं के छात्र ने तलवार से वार कर ठेकेदार को मार डाला। आरोपी ने पुलिस से बताया कि आसानी से काट सके, इसलिए तलवार खरीदने के बाद उसमें दो दिन तक धार लगाई थी। अहिरौला गांव में हत्या के बाद क्या माहौल है, पढ़िए रिपोर्ट… घर में दुबके गांव के लोग, बोलने से भी डर रहे दैनिक भास्कर टीम बुधवार को अहिरौली गांव पहुंची। यहां गलियों में सन्नाटा पसरा था। दोपहर के समय गांव की महिलाएं घरों में दुबक कर बातें कर रही थीं। किसी से भी कुछ पूछने पर लोग बताने से इनकार कर दे रहे थे। यहां तक कि वहां कोई घटना हुई थी, इस बारे में भी वह अनजान बन रहे थे। शिव कुमार के घर पर इकलौता बेटा एडवोकेट आदित्य तिवारी सफेद कपड़ों में बैठकर घटना को यादकर बार-बार बिलख पड़ रहा है। वहीं दिनभर आने-जाने वालों का सिलसिला जारी है। लोग आदित्य को ढांढस बंधा रहे हैं। घर के अंदर से शिव कुमार की मां सावित्री, पत्नी संध्या देवी और शादीशुदा बेटी निधि त्रिपाठी के रोने चीखने की आवाज रुक-रुककर आती है। परिवार के सामने वीडियो में दिख रहे खून से लथपथ शिव कुमार का बेबस चेहरा घूम रहा है। शिव कुमार के पिता का निधन हो चुका है। शिव कुमार के दो भाई सिद्धनाथ त्रिपाठी और रामकुमार त्रिपाठी हैं। ब्रह्मभोज में खाना खाते समय बांके से वार किया दरअसल, 2 साल पहले 2024 में गांव के ही राहुल चौधरी के चचेरे भाई आदेश चौधरी की हत्या हुई थी। ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी (52) के बेटे और पाटीदारों पर हत्या का आरोप लगा था। सभी जेल भी गए थे। तब से राहुल और उसका परिवार शिवकुमार से नफरत करता था। पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को शिव कुमार गांव में एक ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। वह जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी राहुल चौधरी (30) ने पीछे से बांके से शिव कुमार के सिर पर हमला कर दिया। वो गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग गया। ब्रह्मभोज कराने वाले परिवार के लोग शिव कुमार को ऑटो से अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में राहुल, उसका नाबालिग भाई समेत 8 लोगों ने ऑटो को रोक लिया। आरोपियों के पास लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने शिव कुमार को ऑटो से बाहर खींच लिया और 200 मीटर दूर ले गए। वहां राहुल का नाबालिग भाई तलवार लेकर आया। शिव कुमार को सड़क पर दौड़ाकर वार किए। वो सड़क पर गिर गए। इसके बाद कई वार कर हत्या कर दी। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी युवक ने घटना का वीडियो बना लिया। ठेकेदार का बेटा जेल से छूटा तो चौधरी परिवार की नाराजगी बढ़ी ठेकेदार के घर से 500 मीटर दूरी पर आरोपी चौधरी परिवार रहता है। इसमें दीपू चौधरी के बेटे आदेश चौधरी की साल 2024 में हरीकीर्तन के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ठेकेदार शिव कुमार के बेटे और पाटीदारों पर हत्या का आरोप लगा था, जिसमें सभी जेल भी गए थे। दीपू चौधरी चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। इसमें दीपू, विकास और प्रमोद मुंबई रहकर कमाते हैं। वहीं दीपू के बेटे आदेश की हत्या के बाद उनके दो बेटे विवेक और अभिषेक बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। अहिरौली गांव में विनोद, प्रमोद का इंटर में पढ़ने वाला नाबालिग बेटा और भतीजा राहुल चौधरी रहते हैं। यह परिवार गांव में संपन्न माना जाता है। आदेश की हत्या के बाद से ही शिव कुमार के परिवार से चौधरी परिवार की दुश्मनी चल रही थी। इधर, ठेकेदार के बेटे के जेल से छूटने के बाद चौधरी परिवार की नाराजगी और बढ़ गई थी। इसी गुस्से में शिव कुमार की हत्या की गई। राहुल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सीएम की फोटो के साथ बैनर लगाया हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल चौधरी हथियारों का शौक रखता है। आए दिन वह हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करता था। इधर, वह सिकरीगंज के वार्ड नंबर 39 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव की तैयारी भी कर रहा था। राहुल चौधरी ने जगह-जगह बैनर-पोस्टर भी लगवाए थे। बैनर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की फोटो के साथ अपनी तस्वीर लगाई है। ठेकेदार हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, नाबालिग ने दौड़ाकर मारा 11 अगस्त को बेतियाहाता के पार्षद और वकील विश्वजीत त्रिपाठी ने ठेकेदार की हत्या का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उनका आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के लिए पुलिस उन पर दबाव बना रही थी। पुलिस कोर्ट में पहुंची। उन्हें थाने ले जाने की कोशिश भी की गई। लेकिन, वकीलों का विरोध देख पुलिस वहां से लौट आई। वीडियो में दिख रहा कि एक नाबालिग सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर ठेकेदार पर तलवार से हमला करता है। इस दौरान ठेकेदार हाथ जोड़कर छोड़ देने की मिन्नतें करता है, लेकिन आरोपी को तरस नहीं आता। उसे जब लगा कि ठेकेदार मर चुका है तो वह वहां से भाग निकला। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया- पुलिस ने मामले में सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लापरवाही के आरोप में सिकरीगंज थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- अतीक के बेटे की कार कैसे पलटी, सामने आया VIDEO: लोडिंग वाहन को ओवरटेक किया, फिर डिवाइडर से टकराकर 10 फीट उछली अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मायावती बोलीं- FCRA बिल का सत्ता-विपक्ष ने राजनीतिकरण किया, सरकार ने कई विधेयक जल्दबाजी में पास कराए
    Next Article
    डंपर ने तीन युवकों को कुचला, 2 की मौत:मुरादाबाद में हाईवे पर बिछे लाश के टुकड़े, तीनों ड्यूटी पर जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment