Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मायावती बोलीं- FCRA बिल का सत्ता-विपक्ष ने राजनीतिकरण किया, सरकार ने कई विधेयक जल्दबाजी में पास कराए

    4 hours ago

    1

    0

    FCRA संशोधन बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज दिया गया है। बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी तनातनी के बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सत्ता और विपक्ष दोनों ने इस बिल का राजनीतिकरण किया है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सरकार FCRA संशोधन बिल को बेहद महत्वपूर्ण बताकर जल्द पास कराना चाहती थी। लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते संसद में प्रारंभिक चर्चा के बिना ही इसे JPC को भेज दिया गया। मायावती ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस बिल को सीधे तौर पर अल्पसंख्यक विरोधी बता रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार विदेश फंडिंग के कथित दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इसमें कड़े बदलाव की बात कर रही है। इससे साफ है कि सत्ता और विपक्ष दोनों ने इस विधेयक का राजनीतिकरण कर दिया है। मायावती ने कहा कि विपक्ष को विधेयक पेश किए जाने के दौरान संसद चलने देनी चाहिए थी। इससे बिल की कमियों को उजागर करने का मौका मिलता और देश की जनता भी उसके बारे में जान पाती। आरोप लगाया कि विपक्ष के संसद नहीं चलने देने के कारण सरकार ने कई अन्य विधेयक भी जल्दबाजी में पास करा लिए। मायावती के मुताबिक, विपक्ष को ऐसे विधेयकों को रोकना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसका सरकार को राजनीतिक लाभ मिल रहा है। बसपा प्रमुख ने कहा कि विपक्ष के रवैये से या तो उसकी सरकार के साथ अंदरूनी मिलीभगत नजर आती है या फिर वह Gen Z के वोटों के स्वार्थ में देश के दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में Gen Z की समस्याओं को प्राथमिकता देना जरूरी है, लेकिन इसके साथ जनहित से जुड़े दूसरे मुद्दों को भी विपक्ष को संसद में उठाना चाहिए। मायावती ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संसद में चर्चा होना जरूरी है, लेकिन विपक्ष ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे पीछे कर दिया है। मायावती ने कहा कि संसद सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच चल रही राजनीतिक स्वार्थ की लड़ाई से देश की जनता को सचेत रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से बहुजन समाज पार्टी से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी अंबेडकरवादी विचारधारा और 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के सिद्धांतों के आधार पर काम कर रही है। उन्होंने इसे देश और आमजन के हित में समय की जरूरत बताया। चाची से अफेयर था, दूसरे से बात करने पर हत्या:लोहे की पाइप से सिर पर किया वार; झाड़ी में छिपा मिला आरोपी बलिया में क्लिनिक संचालिका की हत्या का पुलिस ने बुधवार रात खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के अपनी चाची से अवैध संबंध थे। 11 अगस्त को चाची को किसी दूसरे व्यक्ति से बात करते देख वह गुस्से में आ गया और लोहे की पाइप से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला नगरा थाना क्षेत्र का है। खारी गांव निवासी सियाराम राम बसपा से जुड़े हैं। उनकी पत्नी कंचन भारती (35) एक साल से नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर क्लीनिक चला रही थीं। मंगलवार शाम वह क्लीनिक पर मौजूद थीं। देर रात तक घर नहीं पहुंचने और फोन नहीं उठाने पर उनके पति सियाराम राम उन्हें देखने क्लीनिक पहुंचे। क्लीनिक के अंदर कंचन का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पढ़ें पूरी खबर देवरिया में बंदर के धक्के से छत से गिरे बुजुर्ग:सिर, सीने और पेट में आई गंभीर चोटें; इलाज के दौरान मौत देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बुधवार को बंदर के कथित धक्के से छत से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कपड़े फैलाने के दौरान हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल विनोद निषाद को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, विनोद निषाद बुधवार सुबह घर की छत पर कपड़े फैलाने गए थे। इसी दौरान पीछे से एक बंदर आया और कथित तौर पर उन्हें धक्का दे दिया। अचानक संतुलन बिगड़ने से विनोद छत से नीचे जमीन पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, पेट और सीने में गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें बरहज सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विनोद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर चित्रकूट में 12वीं की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया:सहपाठी पर धमकाकर कई बार दुष्कर्म का आरोप; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया चित्रकूट के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ उसके सहपाठी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। छात्रा की शिकायत पर कोतवाली कर्वी पुलिस ने आरोपी सहपाठी दीपक साहू के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार 12 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी दीपक साहू ने उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकियों के कारण वह लंबे समय तक घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकी। छात्रा के गर्भवती होने और तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। पढ़ें पूरी खबर UPSSSC ने ऑडिटर भर्ती का रिजल्ट जारी किया, 8 नंबर पाकर बने असिस्टेंट ऑडिटर, SC की कटऑफ सबसे कम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में सहायक लेखाकार (असिस्टेंट ऑडिटर) और लेखा परीक्षक (ऑडिटर) भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 1828 पद थे, लेकिन आयोग को केवल 1643 योग्य अभ्यर्थी ही मिले। इसके चलते सभी पद भर नहीं सके। सबसे ज्यादा चर्चा सहायक लेखाकार विशेष चयन की कटऑफ को लेकर हो रही है। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 399 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 38 पद आरक्षित थे। आयोग के अनुसार SC वर्ग की कटऑफ मात्र 8 अंक रही, जबकि ST वर्ग की कटऑफ 20.25 अंक दर्ज की गई। इसका मतलब है कि कुछ SC अभ्यर्थी 8 अंक लाकर सहायक लेखाकार पद पर चयनित हो गए, जबकि ST वर्ग में 20.25 अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि आरक्षित श्रेणियों में पर्याप्त संख्या में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण कटऑफ बेहद नीचे चली गई। परिणाम जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इस भर्ती को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। मऊ में ग्रामीण बैंक में घोटाला, बैंक मैनेजर समेत 4 पर FIR; शव रखकर जाम लगाया मऊ के यूपी ग्रामीण बैंक में हुए घोटाले के मामले में मैनेजर और 3 फील्ड अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि मुद्रा लोन के नाम पर बैंक स्टाफ ने ही हेराफेरी की। इससे परेशान दुकानदार की 11 अगस्त को हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद दुकानदार के परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया था। व्यापारी की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को भी मामला शांत नहीं हुआ। परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। दुकानदार की पत्नी शव वाहन के सामने लेट गई और लोन माफ करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर अमिला की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में महिलाओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए:चुनाव से पहले 20 हजार की किस्त, फिर 10-10 हजार; योगी सरकार की तैयारी
    Next Article
    2 दिन तलवार में धार लगाई, फिर ठेकेदार को काटा:गोरखपुर में आरोपियों के घर ताला पड़ा; पुलिस कर रही जर्मन शेफर्ड और गाय की देखभाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment