Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2027 में 2017 के इतिहास को करेंगे बीट बनाएंगे सरकार:मंत्री जयवीर सिंह ने किया दावा, विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाएं बताईं

    13 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार शाम एक प्रेस वार्ता की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस वार्ता में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन 12 वर्षों में डीआरडीए, ग्राम विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जल निगम, पंचायती राज, वन विभाग, विद्युत विभाग, कृषि, पशुपालन, महिला कल्याण, लोक निर्माण और बेसिक शिक्षा विभाग सहित कई अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने फर्रुखाबाद के संकिसा को बौद्ध सर्किट के रूप में विकसित करने की घोषणा की। यह प्रदेश का 13वां बौद्ध सर्किट होगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने बताया कि फर्रुखाबाद को लिंक एक्सप्रेसवे दिया गया है। यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि सभी एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) बनाने की योजना है। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों और उद्योगों को बढ़ावा देना तथा बाहरी निवेशकों को आकर्षित कर नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित कराना है। भाजपा के चुनावी मोड में होने के सवाल पर जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। पार्टी 24 घंटे, 365 दिन जनसेवा, लोगों की भलाई और विकास के लिए संकल्पित होकर काम करती है। उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यकर्ता हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। राम मंदिर में दान की चोरी से संबंधित सवाल पर मंत्री ने बताया कि मंदिर का प्रबंधन ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। हाल ही में मिली सूचनाओं के आधार पर मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कुछ शंकाएं व्यक्त की गईं, जिसके बाद सरकार से एसआईटी जांच का अनुरोध किया गया। एसआईटी का गठन कर दिया गया है और जांच के बाद सभी तथ्य सामने आएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया है कि मंदिर की जांच अफसर करेंगे यह दुर्भाग्य है इस सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा हम लोगों ने जांच शुरू नहीं कराई मंदिर ट्रस्ट की जांच कमेटी ने जांच की है। उन्होंने कुछ ऐसा पाया होगा जरूरत महसूस की होगी उन्हें की संस्तुति के आधार पर सरकार ने कमेटी गठित कर जांच करने का निर्णय लिया है। प्रभारी मंत्री ने कहा हम बेटियों का सम्मान करते हैं। महिलाओं को सशक्तिकरण करना चाहते हैं। हम महिलाओं के विरोधी नहीं हैं। बेटी चाहे अखिलेश यादव की हो या किसी गरीब की हो सभी का सम्मान होना चाहिए। जिसने भी यह हरकत की है उसके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत हुआ है। एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा समाजवादी पार्टियों कांग्रेस गठबंधन से लड़ेंगे तब भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम लोग का हमेशा प्रयास रहता है कि आधे से ज्यादा मत हमारे पक्ष में रहेंगे और बाकी के में हिस्सेदारी करते हैं। वह आमने-सामने लडे या इकट्ठा होकर लड़ाई इससे हमारी रणनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम 2017 के इतिहास को पुनः बीट करते हुए ऐतिहासिक विजय के साथ तीसरी बार सरकार बनाने का कार्य करेंगे। भाजपा क्या सहयोगी गठबंधन के साथ ही चुनाव मैदान में उतरेगी या और बनेंगे इस सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा अभी तक तो वह है ही सब आगे का किसने देखा है। अभी तक जो है वह सब साथ हैं वह सब साथ रहेंगे। ईरान अमेरिका युद्ध से पूरा विश्व प्रभावित प्रभारी मंत्री ने कहा ईरान और अमेरिका के युद्ध से पूरा विश्व प्रभावित है चाहे पर्यटन की दृष्टि से देखें चाहे ऊर्जा की दृष्टि से देखें। डीजल पेट्रोल एलपीजी और अन्य सभी चीज प्रभावित हुई हैं लेकिन भारत सरकार के सुप्रबंधन के कारण अन्य देशों को भी देख ले उन सब की अपेक्षा सबसे कम प्रभाव आम आदमी पर भारत में पड़ा है। डीजल पेट्रोल के रेट की बात करें एलजी के रेट की बात करें। ऊर्जा की आपूर्ति की बात करें। कहीं भी क्राइसिस की स्थिति नहीं आने दी। विपक्षी क्या डरे हुए हैं इस सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा स्थित आप देख रहे हैं बंगाल में चुनाव हुआ। एक तरफ बंगाल की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर हमें सरकार बनाने का अवसर दिया। देख लीजिए वहां ममता बनर्जी की पार्टी का हाल विधायक सभा साथ छोड़ गए। सांसद साथ छोड़ गए। पूरा देश चाहता है विकास की बातों जन कल्याण की बातों भलाई की बात हो यह कर भारतीय जनता पार्टी मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में ही संभव है। सारा देश चाहता है कि मोदी लंबे समय तक देश का नेतृत्व करें। ओवैसी के लखनऊ आगमन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा दूसरे राज्यों में भी वह चुनाव लड़े थे वहां क्या हश्र हुआ। भारतीय जहाजों पर अमेरिका की सेना हमला कर रही है इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा बहुत कठोरता के साथ अमेरिकी दूतावासों के राज नायकों को बुलाकर के गहरी आपत्ति और विरोध दर्ज करने का कार्य किया है। अमेरिका को विशेष रूप से खड़ा संदेश देने का कार्य भारत सरकार ने किया है। विधायकों की रिपोर्ट कार्ड को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा यह सब पार्टी नेतृत्व करता है। इस दौरान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य भोजपुरी विधायक नागेंद्र सिंह राठौर कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली:चर्चित सिपाही सुरकेश शर्मा भी शामिल, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
    Next Article
    वैष्णो देवी दर्शन करने गए परिवारों के घरों में चोरी:लखनऊ में ताला तोड़कर घुसे चोर, जेवर और नकदी पार किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment