Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली:चर्चित सिपाही सुरकेश शर्मा भी शामिल, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

    14 hours ago

    1

    0

    बरेली पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए बड़ी कार्रवाई की है। चर्चित सिपाही सुरकेश शर्मा सहित 12 व्यक्तियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन सभी पर हत्या, लूट, डकैती, गौकशी, वाहन चोरी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि अपराधों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। भमोरा थाना क्षेत्र के लंगूरा गांव निवासी सुरकेश शर्मा, जो एक सिपाही है और दूसरे जिले में तैनात रहा है, उसके खिलाफ बरेली समेत विभिन्न जिलों में 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से विवादों में रहे सुरकेश का नाम अब पुलिस की निगरानी सूची में आ गया है। इन 12 हिस्ट्रीशीटरों में से सबसे अधिक चार-चार हिस्ट्रीशीट भमोरा और देवरनिया थानों में खोली गई हैं। किला थाना क्षेत्र में दो, जबकि सीबीगंज और अलीगंज थानों में एक-एक हिस्ट्रीशीट दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, सात हिस्ट्रीशीटर गौकशी से संबंधित मामलों में आरोपी हैं, जबकि अन्य पर वाहन चोरी, हत्या, डकैती, रंगदारी और हत्या के प्रयास के आरोप हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिस्ट्रीशीट खोलना केवल अपराधियों का रिकॉर्ड तैयार करना नहीं है, बल्कि उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने का एक प्रभावी तरीका है। इसके माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों, आवागमन और आपराधिक संपर्कों पर नियमित रूप से नजर रखी जाती है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की लगातार निगरानी करें और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संगठित अपराध तथा पेशेवर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योजनाओं में सेंध लगाने वाले अधिकारी बक्शे नहीं जाएंगे:शिक्षामंत्री बोलीं- अखिलेश की बेटी को खुद की बेटी मानकर सीएम ने FIR कराई, विपक्ष के पास कुछ नहीं
    Next Article
    2027 में 2017 के इतिहास को करेंगे बीट बनाएंगे सरकार:मंत्री जयवीर सिंह ने किया दावा, विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाएं बताईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment