Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    300 किमी की रफ्तार से कार चलाई, ड्राइवर अरेस्ट:अहमदाबाद पुलिस ने पोर्शे कार जब्त की, 3 दिन से वायरल हो रहा था वीडियो

    15 hours ago

    1

    0

    अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में 300 किमी प्रति घंटे की स्पीड से पोर्शे कार दौड़ाने वाले शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। कार चलाने वाले शख्स की पहचान 24 साल के मोहम्मद अकरान तिरमिजी के रूप में हई है। तिरमिजी पेशे से कमर्शियल पायलट है। पुलिस ने बताया कि कार तिरमिजी के पिता मोहम्मद इलियास तिरमिजी के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल कार भी जब्त कर ली गई है। 23 अगस्त को वीडियो हुआ था वायरल नवरंगपुरा पुलिस के मुताबिक, यह घटना 22 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई थी। अगले दिन इसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सिल्वर रंग की पोर्श कार एचसीजी अस्पताल से लॉ गार्डन के बीच खतरनाक स्पीड से गुजरती नजर आ रही है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 में केस अकरान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। धारा 281 में सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह तेज या लापरवाही से वाहन चलाने पर सजा का प्रावधान है, जिससे किसी की जान खतरे में पड़ सकती है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 किस, VIDEO:लिपस्टिक के निशान से बनाई ‘किसिंग कार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लिए युवक ने अपनी कार को ‘किसिंग कार’ बना दिया। युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस किए, जिससे जगह-जगह लिपस्टिक के निशान बन गए। ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपए का जुर्माना लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लॉरेंस के भाई बोले- सलमान ने माफी को इश्यू बनाया:हाई सिक्योरिटी जेल से नेटवर्क कैसे चल सकता है, अमेरिका का केस हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश
    Next Article
    कर्नाटक में पूरा वंदेमातरम नहीं गाया जाएगा:सीएम शिवकुमार बोले- हम पार्टी के फैसले के साथ, भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment