Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में चोरों की तलाश में निकली PRV फंसी,VIDEO:रास्ता भटककर रातभर खेत के कीचड़ में फंसर रही, सुबह ट्रैक्टर से निकाली गई

    26 minutes ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में चोरों की सूचना पर गई एक पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) रास्ता भटकने के कारण रातभर खेत के कीचड़ में फंसी रही। महुआ गांव में चोरी की शिकायत की जांच के बाद लौटते समय यह घटना हुई। सुबह ट्रैक्टर की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस को महुआ गांव निवासी जयप्रकाश पुत्र श्यामाचरन के घर में देर रात करीब 12 बजे चोरों के घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पीआरवी 8573 तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच-पड़ताल पूरी करने के बाद जब पुलिस टीम वापस लौट रही थी, तभी अंधेरे के कारण चालक दिशा भटक गया। मुख्य मार्ग पर जाने के बजाय, पुलिस वाहन खेतों की ओर जाने वाले कच्चे और दलदली चकरोड पर चला गया। बरसात और नमी के कारण चकरोड में भारी कीचड़ था, जिसमें पीआरवी के पहिये बुरी तरह फंस गए। रात करीब एक बजे से ही पुलिसकर्मियों ने वाहन को धक्का देकर बाहर निकालने का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्राम प्रधान और कुछ स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद की। हालांकि, कई प्रयासों के बावजूद वाहन दलदल से बाहर नहीं निकल सका। सुबह गांव के लोग पहुंचे तो मदद की काफी मशक्कत के बाद भी सफलता न मिलने पर टीम को सुबह होने का इंतजार करना पड़ा। गुरुवार सुबह गांव के अन्य लोगों के जागने पर एक ग्रामीण का ट्रैक्टर मंगवाया गया। ट्रैक्टर में टोचन बांधकर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना दिनभर क्षेत्र में पुलिस वाहन के रास्ता भटकने और कीचड़ में फंसने का विषय बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में बुजुर्ग को रॉड-लाठी से पीटा:पैर तोड़ने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
    Next Article
    सहारनपुर में किराए पर दी कार नहीं लौटाई, FIR:30 हजार रुपए महीना तय था किराया, जीपीएस से देवबंद-झबरेड़ा में मिली लोकेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment