Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPTET 2026 Result जारी, UPESSC परीक्षा में 13.3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए

    4 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07 प्रतिशत, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85 प्रतिशत रहा।यूपीईएसएससी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा दो और तीन जुलाई को प्रतिदिन दो पालियों में तथा चार जुलाई को एक पाली में आयोजित की गई थी। इस तरह 60 जिलों के 955 केंद्रों पर कुल पांच पालियों में परीक्षा हुई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पंजीकरण को देखते हुए परीक्षा तीन दिनों में आयोजित की गई थी।इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपापरीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। बयान के मुताबिक, प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 5,71,435 यानी 80.07 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए और इनमें से 7,59,513 यानी 71.85 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।इसे भी पढ़ें: US Sanctions के बीच Iran की बड़ी धमकी, Middle East में तनाव बढ़ा तो होंगे 'गंभीर परिणाम'परीक्षा में शामिल कार्यरत शिक्षकों में प्राथमिक स्तर पर 1,22,405 अभ्यर्थियों में से 93,387 (76.29 प्रतिशत) तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 अभ्यर्थियों में से 1,13,384 (77.45 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए। आयोग ने बताया कि परिणाम परीक्षा अधिसूचना में निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन या सामान्यीकरण प्रक्रिया के तहत तैयार किया गया है। कुमार ने कहा कि आयोग ने 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों वाली परीक्षा को निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया।उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम अधिसूचना में निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया का पालन करते हुए तैयार किया गया है।’’ अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Floods: Rajasthan सरकार ने प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए जारी किए Helpline नंबर
    Next Article
    TMC सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में आए दो और विपक्ष के MP, ओम बिरला से जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment