Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Flood: रसुवा में 300 भारतीय लापता, बाढ़ त्रासदी में 162 की मौत

    4 hours from now

    1

    0

    (फाइल फोटो के साथ) काठमांडू, 27 अगस्त नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेपाल-तिब्बत सीमा के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के कारण लापता हुए हजारों लोगों में लगभग 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। बुधवार को आई अचानक बाढ़ से नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही मची है। नेपाल के विदेश मंत्री खनाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाढ़ में लापता हुए हजारों लोगों में लगभग 300 भारतीय शामिल हैं।खनाल ने यह भी पुष्टि की कि रसुवा क्षेत्र में आई इस त्रासदी के बाद 160 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग अब भी लापता हैं। ‘एनडीटीवी’ ने खनाल के हवाले से कहा, ‘‘हजारों परिवार अपना घर खो चुके हैं और कई लोग अब भी लापता हैं। हम अब तक आपदा के पूरे असर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ नेपाल पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है।बाढ़ के कारण तीन जिलों में भारी तबाही मची है। भोटेकोशी की सहायक नदी ‘ल्हेंदे’ का बहाव एक हिमस्खलन के कारण रुक गया जिससे अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने सबसे पहले चीन के साथ नेपाल की सीमा पर स्थित रसुवागढ़ी के पास ‘तिमुरे’ इलाके को अपनी चपेट में लिया।बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार लापता हुए लगभग 500 लोगों में कम से कम 133 भारतीय और 37 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं। लापता भारतीयों में से कम से कम 50 लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री थे। बुधवार को काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद और जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए।दूतावास ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि लोग +977 985 131 6807 या +977 970 910 7500 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। एक अन्य पोस्ट में दूतावास ने कहा कि वह नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के जल्द बचाव और राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। साथ ही नेपाल सरकार के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों को और मजबूत किया जा रहा है।नेपाल पर्यटन बोर्ड ने भी मदद के लिए कुछ नंबर जारी किए हैं, जिनमें टोल-फ्री आपातकालीन नंबर 1234, हॉटलाइन नंबर 1144 और पर्यटन पुलिस का नंबर 9851289445 शामिल हैं। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने भी एक हेल्पलाइन नंबर 0086 185 1428 4905 जारी किया है, जिस पर ‘व्हाट्सऐप’ के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत है संकट का सबसे बड़ा साथी... बालेन शाह ने जानलेवा बाढ़ के दौरान मदद के लिए PM मोदी का शुक्रिया अदा किया
    Next Article
    India-Nepal Relations: मुश्किल घड़ी में PM Modi ने बढ़ाया हाथ, Nepal PM ने कहा- शुक्रिया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment