Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फ्रांस का पाकिस्तान को झटका, कराची के कांसुलेट में लटका ताला

    5 hours from now

    1

    0

    पाकिस्तान में लगातार बढ़ते खतरे, विद्रोह, आतंकवाद के बीच ऐसा लगता है कि फ्रांस ने पाकिस्तान को एक बड़ा गच्चा दे दिया है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में फ्रांस की करीब पांच दशक पुरानी राजनिक मौजूदगी खत्म हो गई। 1976 में शुरू हुआ फ्रांस का काउंसिलेट जनरल अब स्थाई रूप से बंद कर दिया जा रहा है। यानी कि अब कराची के फ्रांस काउंसिलेट पर ताला लटका हुआ दिखाई देगा। पाकिस्तान में फ्रांस के निव्त राजदूत निकोलस गेले ने एक विदाई समारोह में इसकी जानकारी दी है। विदाई समारोह में फ्रांस के राजदूत निकोलस गेले और कराची में फ्रांस के काउंसिल जनरल एलेक्सिस को सम्मानित भी किया गया। गेले ने पाकिस्तान में करीब 5 साल बिताने के बाद विदाई को भावुक पल बताया। उन्होंने कराची को एक जीवंत और लगातार बदला हुआ शहर बताया और कहा कि यह शहर उनकी यादों में हमेशा रहेगा। इसे भी पढ़ें: क्या भारत ने की थी नो क्वेश्चन PC की मांग, Sergio Gor के दावे का ये है असली सच!फ्रांस के अधिकारियों के मुताबिक काउंसिलेंट बंद होने के बावजूद पाकिस्तान में फ्रांस की गतिविधि पूरी तरह से खत्म नहीं होगी। एलांस फ्रांसिस दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संपर्क का प्रमुख केंद्र बना रहेगा। वहीं पाकिस्तान फ्रांस बिजनेस गठबंधन कारोबारी रिश्तों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाती रहेगी। काउंसिल जनरल एलेक्सिस ने कहा है कि कराची से अपने जुड़ाव को उन्होंने बहुत भावुक बताया। उन्होंने कहा कि वह पहली बार 1983 में एक छात्र के तौर पर पाकिस्तान आए। कराची में 4 साल काउंसिलेट जनरल के रूप में काम करने के अनुभव को उन्होंने बेहद यादगार बताया। वो 1 सितंबर से फ्रांस लौट जाएंगे। फ्रांस के इस कदम के पीछे जो आधिकारिक रूप से वजह बताई जा रही है वह बजट है। इसे भी पढ़ें: प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिरअधिकारियों के मुताबिक काउंसलेट जनरल को बंद करना फ्रांस के उस व्यापक नीति का हिस्सा है जिसके तहत विदेशों में राजनैतिक मौजूदगी को कम खर्च वाला और ज्यादा सीमित बनाया जा रहा है। इसलिए कराची से काउंसलेट का हटाना पाकिस्तान के साथ फ्रांस के रिश्ते के खत्म होने के संकेत नहीं माने जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और कारोबारी संपर्क आगे भी जारी रहेगा। लेकिन इस विषय से जुड़े हुए जानकार मानते हैं कि पाकिस्तान में जिस तरह के खतरे बढ़ रहे हैं वैसे में फ्रांस अपनी मौजूदगी वहां कम से कम रखना चाहता है और यही वजह है कि वो इस तरह के कदम उठा रहा है। आपको मालूम है कि पाकिस्तान में सिर्फ पीओजेके में ही समस्या नहीं है। बल्कि खैबर पख्तून ख्वाब बलूचिस्तान के इलाके में पूरी तरह से पाकिस्तान की सरकार और सेना से वहां की आवाम बगावत कर रही है। इसके अलावा कराची हो, इस्लामाबाद हो हर जगह खतरा मंडरा रहा है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग
    Next Article
    भारत है संकट का सबसे बड़ा साथी... बालेन शाह ने जानलेवा बाढ़ के दौरान मदद के लिए PM मोदी का शुक्रिया अदा किया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment