Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईदमिलादुन्नबी के जुलूस में रुचिवीरा-हसन समर्थक भिड़े:मुरादाबाद में 2 कदम पर खड़ी अपनी ही पार्टी की सांसद से नजरें फेरकर निकले एसटी हसन

    22 minutes ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सपा सांसद रुचिवीरा और पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के समर्थकों के बीच ईदमिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान जमकर धक्कामुक्की हुई। घटना यतीमखाना मस्जिद के पास हुई है। दरअसल, मुरादाबाद में सपा में इन दिनों आंतरिक गुटबाजी चरम पर है। इसी गुटबाजी की वजह से ईदमिलादुन्नबी के जुलूस को मैनेज करने वाली जुलूस कमेटी ने सपा सांसद रुचिवीरा को उद्घाटन कार्यक्रम में इनवाइट नहीं किया। जबकि पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन और देहात विधायक हाजी नारिश कुरैशी समेत दूसरे नेताओं को इसमें बुलाया गया था। इससे नाराज रुचिवीरा जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली मस्जिद यतीमखाना के पास मंच लगाकर जुलूस का वेट करने लगीं ताकि वहां जुलूस का स्वागत कर सकें। लेकिन जब जुलूस यहां पहुंचा तो पूर्व सांसद के समर्थकों ने रुचिवीरा को जुलूस का स्वागत करने से रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर धक्कामुक्की हुई। पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के समर्थक चाहते थे कि जुलूस बगैर रुके आगे चलता रहे ताकि रुचिवीरा स्वागत न कर सकें। इस दौरान एसटी हसन और हाजी नासिर कुरैशी भी जुलूस में मौजूद थे। दोनों नेता 2 कदमों की दूरी पर खड़ी अपनी ही पार्टी की सांसद से नजरें फेरकर निकल गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की डॉ. अनुपम सिंह को भारत गौरव रत्न सम्मान:साहित्य और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित
    Next Article
    सहारनपुर में बुजुर्ग को रॉड-लाठी से पीटा:पैर तोड़ने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment