Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    36 साल पुराने कश्मीरी पंडित मर्डर-केस में SIA की छापेमारी:1990 में आतंकियों ने पिता-पुत्र की हत्या की थी, शव पेड़ से लटके मिले थे

    22 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने बुधवार को 1990 के कश्मीरी पंडित पिता-पुत्र हत्याकांड में 9 जगह तलाशी ली। इनमें जम्मू, बारामूला, शोपियां, अनंतनाग शामिल हैं। मामला कश्मीरी पंडित लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता सरवनंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र कौल के अपहरण और हत्या से जुड़ा है। दोनों अनंतनाग के कोकरनाग स्थित सोफ शाली के रहने वाले थे। 1990 में केस अनंतनाग के डोरू थाने में दर्ज हुआ था। अब इसकी जांच SIA कर रही है। SIA की छापेमारी से जुड़ी 4 तस्वीरें… 29 अप्रैल 1990 की रात घर से उठाया था कश्मीरी पंडित कवि सरवनंद कौल प्रेमी और उनके 27 साल के बेटे वीरेंद्र कौल को 29 अप्रैल 1990 की रात हथियारबंद आतंकियों ने उनके घर से किडनैप किया था। इसके कुछ दिन बाद, 1 मई 1990 को दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले थे। 8 अगस्त को CIK ने भी की थी तलाशी इससे पहले काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने 8 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां और बारामूला जिलों में कई जगह एक साथ तलाशी ली थी। अनंतनाग के हिलर शाहाबाद इलाके में एक घर की तलाशी के दौरान डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DySP) फारूक अहमद के नेतृत्व वाली CIK टीम ने दो डिजिटल डिवाइस जब्त किए थे। अधिकारियों के मुताबिक, यह जब्ती CIK कश्मीर थाने में दर्ज FIR के सिलसिले में की गई थी। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 36 साल बाद यासीन मलिक की चार्जशीट पेश, कश्मीरी पंडित नर्स को किडनैप कर 4 दिन टॉर्चर करने का आरोप कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट के किडनैप और हत्या के 36 साल पुराने केस में जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। 737 पन्नों की चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के तत्कालीन चीफ कमांडर यासीन मलिक समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट का AC खराब हुआ:सांस लेने में दिक्कत हुई, प्रेग्नेंट महिला की तबीयत बिगड़ी; 150 यात्री 6 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे
    Next Article
    मुंबई के शूटिंग सेट्स पर मंडराया FDA का खतरा, तुकाराम मुंढे के 'खौफ' से हिला बॉलीवुड, जानें क्या है पूरा मामला?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment