Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट का AC खराब हुआ:सांस लेने में दिक्कत हुई, प्रेग्नेंट महिला की तबीयत बिगड़ी; 150 यात्री 6 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे

    23 hours ago

    1

    0

    दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में मंगलवार रात AC खराब होने से करीब 150 यात्रियों को परेशानी हुई। केबिन का तापमान इतना बढ़ गया कि कुछ यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। एक गर्भवती महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। यात्रियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। पैसेजर्स छह घंटे से ज्यादा समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। बुधवार सुबह उन्हें दूसरी फ्लाइट से पुणे भेजा गया। यात्रियों के मुताबिक, फ्लाइट में AC और वेंटिलेशन ठीक से काम नहीं कर रहा था। उनका आरोप है कि गर्मी और परेशानी के बावजूद उन्हें खाने के कूपन या नाश्ता भी नहीं दिया गया। फ्लाइट को मंगलवार रात दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से 9:45 बजे उड़ान भरनी थी। इसे पहले रात 10:30 बजे तक टाला गया। करीब 10:30 बजे यात्री विमान में सवार हुए, जिसके बाद केबिन में गर्मी बढ़ने लगी। घटना से जुड़ी तस्वीरें…. यात्री बोले- कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था पैसेंजर लेशपाल ने आरोप लगाया, 'फ्लाइट रात 9:55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन इसमें देरी हुई। रात करीब 10:30 बजे बोर्डिंग शुरू हुई और यात्री फ्लाइट में बैठ गए।' बोर्डिंग के करीब आधे घंटे बाद भी फ्लाइट में वेंटिलेशन नहीं था और AC भी नहीं चल रहा था।' उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई सामान्य तकनीकी समस्या है, लेकिन कुछ देर बाद गर्मी इतनी बढ़ गई कि यात्रियों के कपड़े पसीने से पूरी तरह भीग गए। लोग नाराज होने लगे। एक अन्य यात्री ने बताया कि उन्हें विमान से उतार दिया गया और तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने बताया कि समस्या 20 मिनट में ठीक हो जाएगी। यात्री रात 2 बजे तक एप्रन पर इंतजार करते रहे। स्पाइसजेट ने तकनीकी खराबी होने की पुष्टि की स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने तकनीकी खराबी और इसके चलते हुई देरी की पुष्टि की। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि 11 अगस्त को दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-105 में आखिरी समय पर तकनीकी समस्या सामने आई। इसके बाद दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई और यात्रियों को पुणे पहुंचाया गया। इससे पहले भी स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को लेकर शिकायत सामने आई थी। 5 अगस्त को पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट के यात्रियों ने आरोप लगाया था कि सुबह की उड़ान के दौरान उन्हें खाना या पेय नहीं दिया गया। ------------- फ्लाइट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग:224 यात्री सवार थे; पायलट को इंजन फेल होने का अंदेशा हुआ चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी। फ्लाइट चेन्नई में लैंड करने वाली थी, तभी पायलट ने महसूस किया कि बायां इंजन फेल हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 7 की मौत:पहाड़ का हिस्सा तीन घरों पर गिरा, मलबे में दबे लोगों को कैमरों से तलाशा
    Next Article
    36 साल पुराने कश्मीरी पंडित मर्डर-केस में SIA की छापेमारी:1990 में आतंकियों ने पिता-पुत्र की हत्या की थी, शव पेड़ से लटके मिले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment