Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 बच्चे खोने वाले पिता से सीओ लिपटकर रोए, VIDEO:कौशांबी में बोले- आपके साथ हूं, बात मान लीजिए; अंतिम संस्कार न करने पर अड़े थे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार बच्चों को खोने वाले पिता से सीओ लिपटकर रोए। उन्हें गले लगाकर समझाते और ढांढस बंधाते रहे। फिर सामने पड़े तख्त पर बैठाकर गालों पर हाथ रखा और कहा- हम आपके साथ हैं। अभी मेरी बात मान लीजिए और बच्चों का अंतिम संस्कार कीजिए। दरअसल, गया प्रसाद साहू मुआवजे की रकम बढ़ाने समेत कई मांगों के पूरी होने तक बच्चों का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े थे। मंगलवार शाम को बारिश के बीच चारों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे तो वह बदहवास हो गए। फूट-फूटकर रोने लगे। रुंधे गले से कहने लगे कि मेरा सब कुछ चला गया, अब जीकर ही क्या करूंगा? प्रशासन पर्याप्त मुआवजा नहीं दे रहा है। इसके बाद गया प्रसाद ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतर आए और हंगामा कर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देखकर CO सिराथू सत्येंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। पिता को समझाया। बाद में देर शाम चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि ब्लास्ट के बाद मकान ढहने से गया प्रसाद की बेटी जान्हवी (15), बेटे आदित्य (10), रवि (7) और अमित (2) की जान चली गई थी। गया प्रसाद की मांग है कि मनौरी कस्बे में जहां ब्लास्ट में उनका मकान गिर गया है, वहीं पर उन्हें खेती के लिए जमीन दी जाए। भावुक कर देने वाली 3 तस्वीरें देखिए- 31 अगस्त को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, 14 की जान गई थी हादसे से डरी बच्ची कुछ बोल नहीं पा रही इधर, मलबे से जिंदा निकली बच्ची हादसे के सदमे में है। मंगलवार को वो डिस्चार्ज होकर घर पहुंची तो भास्कर रिपोर्टर ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन बच्ची इतनी दहशत में थी कि कोई जवाब नहीं दे पाई। 11 घंटे तक बुलडोजर चलाकर गिराया आरोपी का मकान --------------------- ये खबर भी पढ़ें बेटे का पैर मिला, अब मलबे में शरीर की तलाश:कौशांबी में ब्लास्ट के बाद सदमे में लोग, बच्ची जिंदा बची पर बोल नहीं पा रही मेरा बेटा सुबह 8 बजे कहकर आया था कि काम पर जा रहे हैं। यहां बूंदी बनाने का काम करता था। ये जो बाइक पड़ी है, मेरे बेटे की है। धमाके से इतनी दूर उड़कर आई है। हम कल से प्रयागराज-कौशांबी में बेटे को ढूंढ रहे हैं। मॉर्च्युरी में बेटे का एक पैर मिला है। उसकी भी प्रशासन पुष्टि नहीं कर रहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन:4 बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे; दिल्ली में अंतिम सांस ली, कैंसर से जूझ रहे थे
    Next Article
    कानपुर में BSF परीक्षा रद्द, 18 सितंबर को दोबारा पेपर:सिस्टम बंद होने पर 500 से ज्यादा अभ्यर्थी भड़के, सेंटर पर जमकर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment