Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में BSF परीक्षा रद्द, 18 सितंबर को दोबारा पेपर:सिस्टम बंद होने पर 500 से ज्यादा अभ्यर्थी भड़के, सेंटर पर जमकर किया हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के श्यामनगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर पर बुधवार को BSF HCM समेत कई पदों की परीक्षा रद्द कर दी गई। तीनों शिफ्ट में होने वाली परीक्षा सिस्टम में आई तकनीकी दिक्कत के बाद रद्द की गई है। परीक्षा के दौरान सिस्टम बंद होने से 500 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद कई कंप्यूटर बंद हो गए, जिससे वे पेपर नहीं दे सके। अब BSF ने परीक्षा की नई तारीख 18 सितंबर 2026 तय की है। केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दी गई है और सभी उम्मीदवारों से आधिकारिक पोर्टल पर आगे के अपडेट देखते रहने को कहा गया है। 2 तस्वीरें देखिए… तीन पालियों में होनी थी परीक्षा BSF HCM (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल) परीक्षा तीन पालियों में होनी थी। पहली पाली के अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 7:30 बजे, दूसरी पाली की 11:30 बजे और तीसरी पाली की एंट्री दोपहर 3:30 बजे होनी थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पहली पाली के लिए एंट्री 7:30 बजे होनी थी, लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने करीब 8:30 बजे एंट्री शुरू की। इस दौरान बारिश होने के कारण कई अभ्यर्थी भीग गए। तीन परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड भी गीले हो गए। हालांकि, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया। 9:55 बजे बंद हुआ सिस्टम, फिर 10:15 बजे आई दिक्कत परीक्षार्थियों के मुताबिक, सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू होने के करीब 10-15 मिनट बाद कई कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए। आरोप है कि 9:55 बजे करीब 20 मिनट तक सिस्टम बंद रहा। इसके बाद 10:15 बजे भी सिस्टम करीब दो मिनट के लिए बंद हुआ। कुछ अभ्यर्थियों का सिस्टम बाद में अपने आप चलने लगा, जबकि कुछ के कंप्यूटर खुले ही नहीं। इससे परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई। जनरेटर का हवाला देने पर भड़के अभ्यर्थी अभ्यर्थियों का आरोप है कि जब उन्होंने सिस्टम बंद होने का कारण पूछा तो उन्हें जनरेटर की समस्या बताई गई। इस पर परीक्षार्थियों ने सवाल उठाया कि अगर बिजली की समस्या थी तो पंखे कैसे चल रहे थे। करीब 40 मिनट तक परीक्षा शुरू नहीं होने के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र से बाहर कर दिया गया। इसके बाद 500 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। परीक्षार्थियों की मांग है कि परीक्षा जल्द से जल्द दोबारा कराई जाए और उन्हें तुरंत नई तारीख दी जाए। साथ ही अभ्यर्थियों ने नजदीकी परीक्षा केंद्र देने की मांग की है, ताकि उन्हें दोबारा दूर की यात्रा न करनी पड़े। बीएसएफ परीक्षा रद्द, अब 18 सितंबर को होगी परीक्षा बीएसएफ के कई पदों के लिए बुधवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। श्यामनगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर (केंद्र कोड-25916) पर तीनों शिफ्ट में होने वाली परीक्षा को रद्द किया गया है। केंद्र की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अब परीक्षा की नई तारीख 18 सितंबर 2026 तय की गई है। सभी अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे आगे की जानकारी के लिए बीएसएफ के आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। पेपर शुरू होने के बाद कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गया मैं बिहार के भोजपुर जिले से परीक्षा देने आए शिव प्रकाश कुमार ने बताया कि हम कहना चाहते हैं कि हम लोग करीब 5 घंटे बाद अंदर आए हैं। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे का समय दिया गया। पेपर शुरू होने के करीब 10-15 मिनट बाद कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गया। हम लोगों से कहा गया कि अभी बैठे रहिए। हम करीब 2 घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन सिस्टम चालू नहीं हुआ। इसके बाद भी बच्चों के सिस्टम बार-बार बंद होते रहे। किसी का सिस्टम 20 बार तक बंद हुआ है। हम लोगों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से बच्चों के साथ गलत हो रहा है। परीक्षा में करीब 70-80 बच्चों के सिस्टम में बार-बार दिक्कत आ रही है। या तो पेपर लीक हुआ है या फिर कोई और गड़बड़ी हुई है गोरखपुर से पेपर देने के लिए आए अमरजीत यादव ने कहा कि BSF HCM की परीक्षा थी। हम लोग MBM नाम के सेंटर पर परीक्षा देने आए थे। शुरुआत में ही एंट्री को लेकर दिक्कत हुई। पेपर शुरू होने में जब करीब एक मिनट बाकी था, तब तक कुछ बच्चों की एंट्री भी नहीं हुई थी। इसके बाद सिस्टम चालू किया गया। पहली शिफ्ट में करीब 10-15 मिनट पेपर देने के बाद सिस्टम बंद हो गया। फिर सिस्टम चालू हुआ और जनरेटर भी चलाया गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर बंद हो गया। इसके बाद करीब 20 से 40 मिनट तक पेपर शुरू नहीं हुआ। पहले बच्चे इंतजार करते रहे। करीब 40 मिनट बाद भी पेपर शुरू नहीं हुआ तो बच्चों ने हंगामा शुरू कर दिया। कानपुर के दूसरे सेंटरों पर पेपर सामान्य तरीके से चल रहा है और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा भी शुरू हो चुकी है। सिर्फ इसी सेंटर पर दिक्कत हुई है। या तो पेपर लीक हुआ है या फिर कोई और गड़बड़ी हुई है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें- पूर्व IPS राजेश पांडेय का राममंदिर CEO बनना लगभग तय:शरद शर्मा प्रवक्ता हो सकते हैं; चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की आज तीसरी बैठक यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS राजेश पांडेय अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) बनाए जा सकते हैं। उनका नाम लगभग फाइनल है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम को ही वह अयोध्या पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 बच्चे खोने वाले पिता से सीओ लिपटकर रोए, VIDEO:कौशांबी में बोले- आपके साथ हूं, बात मान लीजिए; अंतिम संस्कार न करने पर अड़े थे
    Next Article
    ओवैसी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वकार:AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे, दिल्ली में जॉइन की कांग्रेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment