Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में लड़की को 3 गोलियां मारकर सुसाइड किया:एकतरफा प्यार में वारदात, लड़की के पेट-सिर में गोली मारी, हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार शाम युवक ने युवती को तीन गोलियां मारीं, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। युवक के सीने में गोली लगी, जबकि युवती के पेट में दो और सिर में एक गोली लगी है। घटना शाम करीब 4:30 बजे कंकरखेड़ा के डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी स्थित जोनल पार्क के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पल्सर बाइक और युवती स्कूटी से जोनल पार्क आई थी। दोनों कुछ देर तक पार्क के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच युवक ने तमंचा निकालकर युवती पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो युवक ने खुद के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से दोनों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सुभारती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत गंभीर है। कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं दोनों, लड़का ITI पास पुलिस के मुताबिक, घायल युवती अनुष्का (23) है, जो कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी की रहने वाला है। मृत युवक की पहचान आदित्य (26) के रूप में हुई है। वह कंकरखेड़ा की शिवलोकपुरा कॉलोनी का रहने वाला है। आदित्य ने साल 2025 में साकेत स्थित आईटीआई कॉलेज से आईटीआई किया था। वह कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। सरूरपुर थाना पुलिस ने उसे अवैध हथियार बरामद होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब 10 दिन पहले ही आदित्य जमानत पर जेल से बाहर आया था। घटना की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस, सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है। अन्य सबूत भी जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद में क्या हुआ, इसका पता चल सके। पुलिस दोनों के घरवालों से कर रही पूछताछ एसपी सिटी विनायक भोसले ने कहा- घटना का CCTV फुटेज आया है। पहले युवक और युवती में झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने गोली मारी है। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------- ये खबर भी पढ़िए- कारोबारी के पोते की हत्या करके एक करोड़ फिरौती मांगी: 36 लाख का कर्ज चुकाना था, गोरखपुर वैभव हत्याकांड के आरोपी का कबूलनामा ‘मुझ पर 36 लाख रुपए का कर्ज था। किस्त जमा न करने पर पिता ताने मारते थे। नालायक कहते थे। इससे परेशान होकर सराफा कारोबारी के बेटे के अपहरण की योजना बनाई। AI की मदद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में जानकारी जुटाई। गैंग कैसे काम करता है? फिरौती कैसे मांगता है, यह समझा। इंटरनेट से 199 रुपए में कंबोडिया का मोबाइल नंबर खरीदा और उसी पर वॉट्सऐप अकाउंट बनाया।’ यह कबूलनामा है गोरखपुर में सराफा कारोबारी के 10 साल के पोते वैभव की हत्या के आरोपी कंप्यूटर टीचर सर्वेश उर्फ बिट्टू भट्ट का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 महीने पहले कहा था- जिंदगी भर साथ निभाऊंगा:घर से भागकर लव-मैरिज की, अब कानपुर में पत्नी की हत्या करके सुसाइड किया
    Next Article
    SNA-SPARSH 2.0 लागू होने से पहले वेतन भुगतान के निर्देश:31 जुलाई तक सभी कर्मचारियों का मानदेय जारी करने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment