Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 घंटे इंतजार, फिर बारिश ने बिगाड़ा स्वागत का रंग:बस्ती में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत को 126 जगह तैयारियां; बुलडोजर खड़े कराए

    7 hours ago

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के गृह जनपद बस्ती पहुंचने को लेकर सोमवार सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। उनके स्वागत के लिए जिले में करीब 126 स्थानों पर तैयारियां की गई थीं। विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन के लिए भव्य स्वागत द्वार, बुलडोजर और बड़ी-बड़ी मालाओं का इंतजाम किया था। हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता निर्धारित स्थानों पर कई घंटे पहले ही पहुंच गए थे। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम प्रस्तावित था। तय समय पर आगमन नहीं होने के बाद कार्यकर्ताओं का इंतजार लगातार बढ़ता गया। करीब पांच घंटे तक इंतजार करने के बाद कई स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ता और समर्थक वापस लौटने लगे। टिकट के दावेदारों की ओर से जुटाई गई भीड़ भी धीरे-धीरे कम होती गई। बारिश ने भी बढ़ाई परेशानी इसी बीच सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। सड़कों और स्वागत स्थलों पर मौजूद कार्यकर्ताओं को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह लगाए गए स्वागत द्वार और सजावट भी बारिश की चपेट में आ गए। लंबे इंतजार के साथ बारिश ने स्वागत कार्यक्रम का उत्साह और फीका कर दिया। कार्यकर्ता बारिश के बीच भी अपने नेताओं के आगमन का इंतजार करते रहे। हरैया में विधायक अजय सिंह ने किया स्वागत हरैया में भाजपा विधायक अजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धैर्य बनाए रखने और इंतजार करने की अपील की। हरीश द्विवेदी के हरैया पहुंचने पर विधायक अजय सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि, शाम 7:20 बजे तक राष्ट्रीय महामंत्री बस्ती शहर में प्रवेश नहीं कर पाए थे। टिकट दावेदारों की तैयारियां नहीं जुटा पाईं अपेक्षित भीड़ हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं ने अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जगह-जगह भव्य गेट, बुलडोजर और बड़ी मालाओं के साथ स्वागत की तैयारियां की गई थीं। लेकिन कई घंटे के इंतजार और बारिश के कारण इन स्थानों पर अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी। देर शाम तक आगमन न होने से कई कार्यकर्ता मायूस होकर वापस लौट गए। वहीं, शहर के दूसरे स्वागत स्थलों पर भी कार्यकर्ता बारिश के बीच उनके आने का इंतजार करते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्जर स्कूल को संवारा, बच्चों को बनाया निपुण:पीलीभीत की प्रधानाध्यापक सैयदा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन
    Next Article
    गुरुग्राम यात्रियों की भीड़ बढ़ी:रोडवेज ने तत्काल अतिरिक्त बस चलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment