Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जर्जर स्कूल को संवारा, बच्चों को बनाया निपुण:पीलीभीत की प्रधानाध्यापक सैयदा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन

    7 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू की प्रधानाध्यापक सैयदा का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्होंने न सिर्फ विद्यालय की तस्वीर बदली, बल्कि बच्चों की शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ स्कूल को निपुण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सैयदा ने 15 नवंबर 2008 को अमरिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में सहायक अध्यापक के रूप में सेवा शुरू की थी। मई 2013 में उनका स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू में हुआ, जहां उन्होंने प्रधानाध्यापक का पद संभाला। उस समय वर्ष 1978 में बने विद्यालय का भवन काफी जर्जर स्थिति में था। निजी वेतन से बच्चों के लिए खरीदा प्रोजेक्टर और लैपटॉप प्रधानाध्यापक बनने के बाद सैयदा ने कायाकल्प योजना और कंपोजिट ग्रांट के माध्यम से विद्यालय का विकास कराया। परिसर में सुंदर मंच बनवाया। बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्होंने अपने निजी वेतन से प्रोजेक्टर और लैपटॉप उपलब्ध कराया। ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था की गई और करीब 200 पुस्तकों वाला पुस्तकालय तैयार कराया गया। इससे स्कूल के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा और छात्र संख्या बढ़कर 152 हो गई। विशेष वर्कशीट से बच्चों को बनाया निपुण सैयदा ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर बच्चों के लिए विशेष वर्कशीट तैयार कीं। इसके परिणामस्वरूप विद्यालय के सभी बच्चे पहली बार में ही आकलन में सफल हुए। बेहतर प्रदर्शन के बाद विद्यालय को 'निपुण' घोषित किया गया। रंगोली कला में भी बनाई अलग पहचान शिक्षण के साथ सैयदा रंगोली कला में भी माहिर हैं। उनकी 12 सदस्यीय टीम को जिला स्तरीय कार्यक्रमों में रंगोली बनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। करीब तीन साल पहले गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने उनकी रंगोली की सराहना की थी। पिछले वर्ष मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन पर सैयदा ने करीब 50 फीट लंबी बाघ की आकृति वाली रंगोली बनाई थी। उनकी इस कलाकृति से प्रभावित होकर राज्यपाल ने उन्हें मंच से सम्मानित किया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सैयदा के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन को पूरे जिले और बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव की उपलब्धि बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चमनगंज में झुकी बिल्डिंग को जैक से दिया सहारा:4000 लोगों पर मंडरा रहा खतरा, HBTU प्रोफेसर करेंगे स्ट्रक्चरल टेस्ट
    Next Article
    5 घंटे इंतजार, फिर बारिश ने बिगाड़ा स्वागत का रंग:बस्ती में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत को 126 जगह तैयारियां; बुलडोजर खड़े कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment