Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    500 रुपए के विवाद में किराना दुकान में आग, VIDEO:हरदोई के शाहाबाद बाजार में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में 500 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद किराना दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाजार के बीच स्थित दुकान में आग लगी दिखाई दे रही है। आग लगने के बाद आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि किराना दुकानदार ने एक व्यक्ति से 500 रुपए की उधारी वापस मांगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने दुकान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, आग लगाने के आरोप और घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना मंगलवार 11 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। 500 रुपए मांगने पर हुआ विवाद, दुकान में आग लगाने का आरोप जानकारी के मुताबिक, मुख्य बाजार में किराना दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर एक व्यक्ति से अपने 500 रुपए वापस मांगे थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, विवाद कुछ देर में बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद दबंग व्यक्ति ने दुकान पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। बाजार में दुकान के बीच आग लगने से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। बाजार में मची अफरा-तफरी, VIDEO में कैद हुई घटना घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे से बना लिया। वायरल वीडियो में बाजार के बीच दुकान में आग लगी दिखाई दे रही है। आग की लपटें उठती देखकर आसपास मौजूद लोग मौके से दूर होते नजर आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर की बताई जा रही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। ASP बोले- वीडियो की जांच हो रही, पुष्टि के बाद कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोकराज नारायण ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और घटना के स्थान व समय की भी पुष्टि की जा रही है। ASP के अनुसार, दुकानदार की ओर से दी जाने वाली तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इसमें किसकी भूमिका है। व्यापारियों में दहशत, आरोपी पर कार्रवाई की मांग मुख्य बाजार में दुकान में आग लगने की घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि महज 500 रुपए के विवाद में दुकान में आग लगाने जैसी घटना गंभीर है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, दुकानदार की शिकायत और मौके से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस जांच और तहरीर के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दुकान में आग किसने और किन परिस्थितियों में लगाई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छह घरों में चोरी के बाद देहात कोतवाली प्रभारी बदले:हरदोई के साण्डी थानाध्यक्ष को कमान, 4 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
    Next Article
    टीचर पति ने 4 दिन बाद भी नहीं उगला सच:फतेहपुर में पत्नी की हत्या की थी, फरार भाइयों की तलाश में कई ठिकानों पर छापे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment