Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छह घरों में चोरी के बाद देहात कोतवाली प्रभारी बदले:हरदोई के साण्डी थानाध्यक्ष को कमान, 4 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

    8 hours ago

    1

    0

    हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के न्यू पोहकर पुरवा में एक ही रात छह घरों में चोरी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात देहात कोतवाली प्रभारी हरिनाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह साण्डी थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह को देहात कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चोरी की घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले में कार्रवाई करते हुए पहले दो आरक्षियों को निलंबित किया था। इसके बाद थाना प्रभारी समेत दो अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। एक ही रात छह घरों में चोरी, सुबह पता चला न्यू पोहकर पुरवा में चोरों ने एक ही रात छह घरों को निशाना बनाया था। चोर घरों से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय कई घरों में परिवार के लोग सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घरों में सामान बिखरा मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। एक साथ छह घरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। दो आरक्षी निलंबित, दो पर भी हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 अगस्त को देहात कोतवाली में तैनात आरक्षी मनोज सिंह और नीलेश अहिरवार को निलंबित कर दिया था। दोनों पर रात में प्रभावी गश्त नहीं करने और कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद 11 अगस्त को देहात कोतवाली में तैनात आरक्षी अभिन्न और सत्येंद्र को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। दोनों पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने के साथ अनैतिक लाभ के उद्देश्य से थाने पर अनावश्यक रूप से लोगों को बैठाने का आरोप लगाया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। इंस्पेक्टर हरिनाथ यादव लाइन हाजिर, समर बहादुर को कमान पुलिस प्रशासन ने 11 अगस्त की देर रात देहात कोतवाली प्रभारी हरिनाथ यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया। उन पर थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त नहीं कराने और कर्तव्य में शिथिलता बरतने का आरोप है। हरिनाथ यादव के लाइन हाजिर होने के बाद साण्डी थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह को देहात कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। अब उनके सामने क्षेत्र में पुलिस गश्त को मजबूत करने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने की चुनौती होगी। SP ने दी चेतावनी- लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SP ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में ड्यूटी के प्रति उदासीनता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में ट्रक की टक्कर से रिटायर्ड दरोगा की मौत:पीछे से बाइक में टक्कर, दूसरे ट्रक से भिड़े; हेलमेट नहीं पहना था
    Next Article
    500 रुपए के विवाद में किराना दुकान में आग, VIDEO:हरदोई के शाहाबाद बाजार में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment