Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या:देवरिया में चाचा ने दरिंदगी की, नदी में फेंकी लाश, पत्नी बोली- उसे सजा-ए-मौत मिले

    17 hours ago

    1

    0

    देवरिया में चाचा ने अपनी सात साल की भतीजी की रेप के बाद हत्या कर दी। वो बच्ची को सरकारी स्कूल से दुकान चलने के बहाने ले गया। साइकिल पर बिठाकर उसे खेत ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। जब बच्ची अत्यधिक ब्लीडिंग होने और दर्द के मारे शोर मचाने लगी तो चाचा ने उसकी हत्या कर पास के तालाब में फेंक दिया। बच्ची के स्कूल में न मिलने पर आरोपी को स्कूल बुलाकर पूछताछ की गई। शक हुआ तो हेड मास्टर गांव के लोगों के साथ खेत की तरफ बच्ची को खोजते हुए पहुंचे। जहां खून से सनी बच्ची की जींस पैंट मिली। खेत में भी खून बहा मिला। पास में ही तालाब में बच्ची का शव उतराता मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात श्रीरामपुर थाना क्षेत्र एक गांव की है। जानिए पूरा मामला थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल में 7 साल की बच्ची कक्षा एक में पढ़ती थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बच्ची का चचेरा चाचा विद्यासागर (35) स्कूल पहुंचा। उसने स्कूल के स्टाफ से बच्ची को दुकान ले जाकर शैंपू दिलाने और बाद में स्कूल छोड़ने की बात कही। उसे साइकिल पर बिठाकर गांव की दुकान पर ले गया। लेकिन वहां उसने तंबाकू खरीदी और बच्ची को लेकर खेत की तरफ चला गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लंच के बाद भी जब लंच के बाद भी बच्ची स्कूल नहीं आई तो हेड मास्टर रामबालक प्रसाद ने स्टाफ से पूछताछ की। स्टाफ ने भी बच्ची के वापस न आने की बात बताई तो आनन फानन में बच्ची के घर जाकर उसका पता लगाया गया। हेड मास्टर रामबालक प्रसाद ने बताया- लंच के बाद बच्ची के न दिखने पर और घर न पहुंचने पर उसकी दादी और बाकी बच्चों से जानकारी ली गई। पूछताछ के बाद चाचा विद्यासागर को स्कूल पर बुलाया गया। उसने बताया कि बच्ची को शैंपू खरीदकर घर भेज दिया था। लेकिन जब दुकानदार से पूछा गया तो उसने बताया कि उसने शैंपू नहीं तंबाकू खरीदी थी। बच्ची को लेकर खेत की तरफ गया था। ये सुनकर शक गहरा गया। बच्ची का शव तैरता हुआ मिला हेड मास्टर स्कूल के टीचर और ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपी विद्यासागर को झरही नदी के किनारे ले गए। वहां खेत पर बच्ची की खून से सनी जींस पैंट मिली, जिसे परिजनों ने पहचान लिया। इसके बाद बच्ची की तलाश की गई तो झरही नदी में शव उतराता हुआ मिला। जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। भाटपाररानी के सीओ अंशुमान और एएसपी साउथ सुनील सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। आरोपी को हिरासत में लिया गया। लेकिन गांव के लोगों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाया। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। उसके बाद जल्द आरोपी को सजा दिलाए जाने की बात पर लोग माने। मृतक बच्ची भाई-बहन में सबसे छोटी थी, उसका बड़ा भाई 6 साल का है। पिता बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रोते हुए पत्नी बोली- उसे सजाए मौत दो आरोपी विद्यासागर की पत्नी पति की गंदी करतूत पर फफकर रोने लगीं। वो कहने लगीं कि मेरा पति बहुत शराब पीता है। उसने बहुत गंदा काम किया है। जिस तरह बच्ची मरी है, मेरे पति को भी वैसे ही सजाए मौत दी जाए। हम संतोष कर लेंगे। बच्ची की दादी बोली- जान के बदले जान चाहिए बच्ची की दादी रोते रोते बेसुध हो गईं। किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला और कहने लगीं कि वो मर जाए तभी हम लोग जी पाएंगे, जान का बदला जान चाहिए। वो बच्ची का चाचा लगता है। इसी भरोसे पर बच्ची उसके साथ चली गई होगी। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया - परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेप के बाद हत्या और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ये खबर पढ़ें… अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप:रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने याचिका दायर की, 2 बच्चे कोर्ट में पेश किए जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर करके कहा– गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं। अपने आरोपों की पुष्टि के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी ने 2 बच्चों को भी पेश किया। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज पुलिस ने 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार:10 हजार 810 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद
    Next Article
    गोरखपुर में बिजली कर्मी गुरुवार को करेंगे हड़ताल:नई बिजली नीति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, सेवाएं भी होंगी प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment