Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी:फिरोजाबाद में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, डिवाइडर से टकराने से हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी और थाना नसीरपुर क्षेत्र में खंभा संख्या 55 के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह दुर्घटना रात करीब तीन बजे हुई। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। बस के अचानक पलटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग बस के अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। एक दर्जन से अधिक घायल यात्रियों को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को बेहतर इलाज के लिए फिरोजाबाद रेफर किया गया है। प्राथमिक जांच में बस के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस चालक को झपकी आने, तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी जैसी संभावनाओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। होली के त्योहार के मद्देनजर एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साउथ के बाइसन को भाया कानपुर, 2 से हुए 4:जू की आबादी में 20% ग्रोथ; इंदौर से आएगी नई शेरनी, गेंडों के लिए एक्सचेंज प्लान
    Next Article
    दुजाना गैंग के कुख्यात अब्बास को दौड़ाकर गोली मारी:गाजियाबाद पुलिस दोनों पैरों में गोली मारकर टांगकर लाई, 6 महीने पहले मारा गया था बलराम ठाकुर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment