Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साउथ के बाइसन को भाया कानपुर, 2 से हुए 4:जू की आबादी में 20% ग्रोथ; इंदौर से आएगी नई शेरनी, गेंडों के लिए एक्सचेंज प्लान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर शहर के बीचोंबीच बसे ‘एलन फॉरेस्ट’ यानी कानपुर चिड़ियाघर से वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। आमतौर पर कैद में रहने वाले जानवर तनाव के कारण प्रजनन से कतराते हैं, लेकिन यहां का प्राकृतिक और घना जंगलनुमा वातावरण इस धारणा को गलत साबित कर रहा है। पिछले तीन साल में चिड़ियाघर की कुल वन्यजीव आबादी में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर नवेज़ इकराम के मुताबिक, एलन फॉरेस्ट का विस्तृत और प्राकृतिक परिवेश जानवरों को अपने मूल आवास जैसा अहसास देता है, जिससे वे सहज होकर प्रजनन कर पा रहे हैं। साउथ के बाइसन को रास आया कानपुर, 2 से बढ़कर हुए 4 चिड़ियाघर की सबसे बड़ी सफलता भारतीय गौर (बाइसन) की ब्रीडिंग रही है। दक्षिण भारत के जंगलों में पाए जाने वाले इन बाइसन को उत्तर भारत के माहौल में ढालना चुनौती माना जा रहा था। साल 2022 में दो बाइसन कानपुर लाए गए थे। बेहतर देखभाल और अनुकूल वातावरण के चलते उन्होंने न सिर्फ यहां खुद को ढाला बल्कि सफल प्रजनन भी किया। अब इनकी संख्या दो से बढ़कर चार हो गई है। इसी कड़ी में हाल ही में लाए गए ‘ढोल’ (जंगली कुत्ते) ने भी पहली बार ब्रीडिंग कर चिड़ियाघर प्रबंधन को बड़ी उपलब्धि दिलाई है। शाकाहारी कुनबे में बंपर इजाफा, 20 प्रजातियां आगे चिड़ियाघर में करीब 15 से 20 ऐसी प्रजातियां हैं जिनकी संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इनमें मुख्य रूप से झुंड में रहने वाले शाकाहारी जीव शामिल हैं। पाढ़ा (हॉग डियर), बारासिंघा (स्वैंप डियर), ब्लैक बक और चीतल (स्पॉटेड डियर) की आबादी तेजी से बढ़ी है। अधिकारियों के अनुसार, इन जीवों को एलन फॉरेस्ट का प्राकृतिक माहौल इतना अनुकूल लग रहा है कि इनकी प्रजनन दर खुले जंगल जैसी नजर आ रही है। इंदौर से आएगी नई शेरनी चिड़ियाघर प्रशासन अब शेरों और गेंडों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। मौजूदा शेरनी की उम्र अधिक होने से ब्रीडिंग में आ रही बाधा को देखते हुए इंदौर चिड़ियाघर से नई शेरनी लाने का सौदा तय हो चुका है। अगले दो महीनों में नई शेरनी कानपुर पहुंचेगी, जिससे एशियाई शेरों के शावकों की उम्मीद जगी है। वहीं गेंडों के मामले में ‘गौरी’ के जाने के बाद नया एक्सचेंज प्लान तैयार किया गया है। योजना के तहत एक नर गेंडा देकर मादा गेंडा लाया जाएगा, ताकि गेंडों का कुनबा भी आगे बढ़ सके। 20% ग्रोथ बना मिसाल पिछले 4-5 वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो कानपुर चिड़ियाघर की इन्वेंटरी यानी कुल वन्यजीव संख्या का ग्राफ लगातार ऊपर गया है। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर नवेज़ इकराम का कहना है कि 20 प्रतिशत तक की प्रजनन वृद्धि बड़ी उपलब्धि है। हालांकि अन्य चिड़ियाघरों से सीधा मुकाबला नहीं है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि कानपुर का एलन फॉरेस्ट न सिर्फ वन्यजीवों को सुरक्षित रख रहा है, बल्कि उन्हें इतना सहज वातावरण दे रहा है कि वे अपनी अगली पीढ़ी को जन्म दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विषम सेमेस्टर का मूल्यांकन अंतिम चरण में:पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 28 फरवरी तक पूरा करने का दिया निर्देश
    Next Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी:फिरोजाबाद में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, डिवाइडर से टकराने से हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment