Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:तलाक के बाद मानसिक तनाव में था, निजी स्कूल में शिक्षक था

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक एक निजी विद्यालय में शिक्षक था। मृतक की पहचान मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार गुप्त पुत्र सुभाष गुप्त के रूप में हुई है। वह गांव के पास ही एक निजी विद्यालय में पढ़ाते थे। परिजनों के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते उनका तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। मंगलवार शाम विजय साइकिल से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात सिसवा ढाले के पास स्थानीय लोगों ने पुलिस को एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त विजय कुमार गुप्त के रूप में हुई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वृद्ध माता सावित्री और पिता सुभाष की हालत बिगड़ गई, जबकि उनके बेटे अंश और बेटी अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुजाना गैंग के कुख्यात अब्बास को दौड़ाकर गोली मारी:गाजियाबाद पुलिस दोनों पैरों में गोली मारकर टांगकर लाई, 6 महीने पहले मारा गया था बलराम ठाकुर
    Next Article
    नोएडा उत्तराखंड स्कूल की नौवीं से 12वीं तक मान्यता रद्:इन क्लास में पढ़ते है 700 स्टूडेंट्स, याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीएसई से मांगा था जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment