Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विषम सेमेस्टर का मूल्यांकन अंतिम चरण में:पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 28 फरवरी तक पूरा करने का दिया निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालयों में स्नातक, स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में पहुंच गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कार्य 28 फरवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी, सह समन्वयकों और परीक्षकों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शिता, शुचिता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए मूल्यांकन कार्य संपन्न किया जाए। विश्वविद्यालय के प्रमुख मूल्यांकन केंद्रों पर इन दिनों कार्य तेजी से चल रहा है। बाबा साहब देवरस मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक प्रतिदिन बड़ी संख्या में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं। केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की गई है ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। अधिकारी समय-समय पर प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को आंतरिक, प्रायोगिक और बाह्य अंकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करनाल में यूपी पुलिस से धक्का-मुक्की:वारंट पर आरोपी को पकड़ने आई थी पुलिस,बदसलूकी कर आरोपी को भगाया, पिता-पुत्र पर केस दर्ज
    Next Article
    साउथ के बाइसन को भाया कानपुर, 2 से हुए 4:जू की आबादी में 20% ग्रोथ; इंदौर से आएगी नई शेरनी, गेंडों के लिए एक्सचेंज प्लान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment