Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आग बुझाने दौड़े ग्रामीण, तभी सिलिंडर में हुआ धमाका:शामली में मां-बेटियों की मौत, CCTV में कैद

    1 day ago

    1

    0

    शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में गुरुवार रात मकान में लगी आग के दौरान सिलिंडर फटने का CCTV फुटेज सामने आया है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में आग लगने के बाद सिलिंडर में जोरदार धमाका होता दिखाई दे रहा है। धमाके के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण पीछे हटते नजर आ रहे हैं। हादसे में साजिदा (32) और उनकी दो बेटियों अदन (13) व माहिरा (11) की मौत हो गई। तीनों के शरीर करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, मकान में आग लगते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोग आग बुझाने और अंदर फंसे परिवार को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि लोग मकान के भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सिलिंडर नहीं फटता तो शायद मां और बेटियों को बचाने की कोशिश सफल हो सकती थी। गश्त के दौरान मिली आग की सूचना, फायर ब्रिगेड को बुलाया बाबरी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के समय वह गश्त पर थे और कैड़ी गांव में ही मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर काबू पाने के बाद ग्रामीणों और बचाव टीम की मदद से मां और दोनों बेटियों को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मलबे में दबा होने के कारण एक बेटी का हाथ निकालने में भी काफी समय लगा। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। मकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। भांजी की शादी में भात लेकर जाना था, अब घर में मातम जिस परिवार को गुरुवार रात बागपत में भांजी की शादी में भात लेकर जाना था, वहां अब मातम पसरा है। हादसे की सूचना मिलने पर रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे साजिदा के बड़े भाई नजर मोहम्मद ने बताया कि उनकी बहन पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी धूमधाम से की गई थी। परिवार ने शादी में उसे कार और सोने के गहने भी दिए थे। नजर मोहम्मद के मुताबिक, रात करीब एक बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। पहले साजिद को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद पड़ोसी से संपर्क करने पर मकान में आग लगने और बहन व भांजियों के झुलसने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के लोग गांव पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक, साजिदा का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका था, जबकि दोनों बेटियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। तीनों के शरीर करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। मलबे में दबने के कारण शवों पर मिट्टी भी लगी हुई थी। पूर्व विधायक ने परिवार को दी सांत्वना हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राव वारिस भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीईए और यूनिसेफ प्रतिनिधियों ने शिक्षकों से किया संवाद:अटल टिंकरिंग लैब, स्मार्ट क्लास और करियर हब की गतिविधियां देखकर प्रतिनिधिमंडल ने दिए सुझाव
    Next Article
    बुलडोजर से हुई भाजपा नेता के बेटे की मौत:परिवार से मिलने जाएंगे CM योगी, गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान हुआ हादसा, आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment