Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देव-दीपावली पर गंगा में नाव संचालन के लिए फ्लोटिंग लेन:लाइफ जैकेट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री,नाविक समाज ने भी सुरक्षा को लेकर जारी किए आठ निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    देव दीपावली पर 24 नवंबर को काशी के गंगा घाटों पर आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और दीपोत्सव का नजारा देखने के लिए काशी पहुंचेंगे। गंगा के 84 घाटों पर दीपों की रोशनी, भव्य गंगा आरती, 2100 ड्रोन से शिव तांडव का स्वरूप, लेजर शो और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होंगे। रामनगर से लेकर सराय मोहाना और सुजाबाद तक गंगा का तट लाखों दीपों से जगमगाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार गंगा में नौका संचालन की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। गंगा में नावों के लिए बनेगी फ्लोटिंग लेन देव दीपावली पर नावों और बजड़ों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए इस बार गंगा में फ्लोटिंग लेन सिस्टम लागू किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के मुताबिक, नदी में नावों के आवागमन के लिए सड़क की तर्ज पर अलग-अलग लेन बनाई जाएगी। इनके बीच डिवाइडर रहेगा। एक तरफ से नावें जाएंगी और दूसरी तरफ से वापस लौटेंगी। इससे नावों के आमने-सामने आने और टकराने की आशंका कम होगी। नावों में सवार सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना 100 प्रतिशत अनिवार्य होगा। बिना लाइफ जैकेट के नाव में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नावों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा ब्रीथ एनालाइजर लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शराब पीकर नाव चलाने वाले नाविकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाविक समाज ने बैठक कर जारी किए आठ निर्देश इधर, यात्रियों की सुरक्षा और नाव संचालन में सावधानी बरतने को लेकर मां गंगा निषाद राज सेवा समिति ने भी पहल की है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु के नेतृत्व में शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह 12 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर नाविकों और मांझी समाज की विशाल बैठक हुई। इसमें काशी के 84 घाटों से लेकर रामनगर, सुजाबाद और सराय मोहाना तक नावों का संचालन करने वाले नाविकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। अन्य जनपदों से आने वाले नाविकों को भी सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नाविकों के लिए आठ प्रमुख निर्देश जारी किए गए 1. कोई भी नाविक अपनी नाव पर निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाएगा। 2. नाव, स्टीमर, क्रूज और बजड़े का संचालन बेहद कम गति से किया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। 3. नाव चलाते समय किसी दूसरी नाव से टक्कर न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। 4. यात्रियों को नाव पर बैठाने से पहले सभी को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य होगा। 5. कोई भी नाविक नाव चलाते समय शराब का सेवन नहीं करेगा। 6. अस्सी, शिवाला, दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद, मणिकर्णिका, राजघाट, रामनगर, सुजाबाद और सराय मोहाना समेत सभी प्रमुख घाटों पर नाविक और गोताखोर डूबते यात्रियों को बचाने के लिए सतर्क रहेंगे। 7. सभी नाविक एक-दूसरे का सहयोग करेंगे और आपात स्थिति में मिलकर यात्रियों की मदद करेंगे। 8. गंगा में कोई भी नाविक कूड़ा-कचरा नहीं फेंकेगा और न ही यात्रियों को फेंकने देगा। सभी नावों में डस्टबिन रखना होगा। कूड़े को घाटों पर रखे कूड़ेदान में ही डाला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकल करते पकड़े बेटे को बचाने का दबाव पड़ा:‘एक और द्रोणाचार्य’ नाटक में शिक्षक के सिद्धांतों और शिक्षा व्यवस्था के दबाव की कहानी दिखाई गई
    Next Article
    आगरा से कांग्रेस करेगी मिशन-2027 का शंखनाद:21 नवंबर को मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment