Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकल करते पकड़े बेटे को बचाने का दबाव पड़ा:‘एक और द्रोणाचार्य’ नाटक में शिक्षक के सिद्धांतों और शिक्षा व्यवस्था के दबाव की कहानी दिखाई गई

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में गुरुवार को नाटक ‘एक और द्रोणाचार्य’ का मंचन किया गया। दिव्या सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से प्रस्तुत नाटक में शिक्षा व्यवस्था में राजनीतिक हस्तक्षेप, सत्ता के दबाव और शिक्षक की नैतिकता के संघर्ष को दिखाया गया। नाटक में कॉलेज अध्यक्ष के बेटे को परीक्षा में नकल करते पकड़ने पर प्रोफेसर अरविंद के सामने दबाव और चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। सिद्धांतों पर अड़े रहने के कारण उन्हें व्यवस्था के विरोध का सामना करना पड़ता है। महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य के प्रसंगों को आज की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ते हुए नाटक सवाल उठाता है कि स्वार्थ और दबाव के बीच शिक्षक अपने आदर्शों को कब तक बचा पाएगा। डॉ. शंकर शेष लिखित नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन नरेंद्र कुमार पंजवानी ने किया। कहानी में प्रोफेसर अरविंद के प्रिंसिपल बनाए जाने, अनुराधा से जुड़े घटनाक्रम और बीमारी के बीच कई नाटकीय मोड़ आते हैं। आधुनिक दौर के द्रोणाचार्य और एकलव्य के संदर्भ कथानक को प्रभावी बनाते हैं। मंच पर कलाकारों ने निभाए किरदार संजय शर्मा ने प्रोफेसर अरविंद, अनामिका सिंह ने लीला, संदीप मौर्य ने कदु और विपिन वकील, कृष्ण कुमार दास ने वंदु और एकलव्य, संतोष प्रजापति ने प्रिंसिपल और सुरेश श्रीवास्तव ने प्रेसिडेंट की भूमिका निभाई। अमित पांडेय, अलिशा त्रिवेदी, आशुतोष प्रजापति, सुमन थापा, मनोज तिवारी, तरुण यादव, अंश रावत, आकाश शुक्ला और विजय जायसवाल ने भी विभिन्न किरदार निभाए। 13 साल से रंगमंच को बढ़ावा संस्था के सचिव संजय त्रिपाठी ने बताया कि संस्था 13 साल से रंगमंच के साथ कवि सम्मेलन, भजन संध्या, कठपुतली मंचन, लोकनृत्य और नौटंकी जैसी विधाओं को बढ़ावा दे रही है। टिकट शो के जरिए रंगमंच को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM दौरे से पहले बनी सड़क एक दिन नहीं चली:चार दिन पहले PWD ने बनाई थी, लोग बोले-हमारी समस्या के लिए नहीं CM की सुविधा की लिए बनी थी
    Next Article
    देव-दीपावली पर गंगा में नाव संचालन के लिए फ्लोटिंग लेन:लाइफ जैकेट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री,नाविक समाज ने भी सुरक्षा को लेकर जारी किए आठ निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment